सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर पुलीस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटीयो को थाना गणपतिनाका पुलिस नें किया गिरफ्तार

 


बुधवार, 26 जून 2024 को बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, गणपतिनाका थाना पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मोहम्मद शफीक को गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक श्री पाटीदार ने सभी थाना प्रभारियों को लंबित वारंटों की तामील और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष निर्देश दिए थे. इसी क्रम में, गणपतिनाका थाना प्रभारी ने अपनी टीम के साथ कार्रवाई करते हुए मोहम्मद शफीक को पकड़ा.

यह गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जिससे जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी.

अंतर्राज्यीय गौवंश परिवहन के कुख्यात स्थाई फरारी वारंटी को थाना गणपतिनाका पुलिस नें किया गिरफ्तार

जिला बुरहानपुर में गोवंश के 05 अपराधों में 11 वर्ष से चल रहा था फरार स्थाई वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा कुरैशी गिरफ्तार


पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गणपतिनाका निरीक्षक सुरेश महाले को मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की मुक्ताईनगर तरफ वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा दिखने की सूचना प्राप्त हुई थी थाना प्रभारी गणपति नाका द्वारा तत्काल टीम के प्र.आर. 306 देवेन्द्र पवार , 492 आनंद श्रीवास ,आर 535 प्रधान बडोले को मुक्ताईनगर रवाना कर टीम द्वारा कड़ी मेहनत से वारंटी बसीर उर्फ चड्ढा मुक्ताईनगर बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया।जिसे आज दिनांक 26.06.2025को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा सभी थाना प्रभारियों को लंबे समय से फरार चल रहे वारंटीयो को गिरफ्तार कर अधिक से अधिक स्थाई वारंट तामील करने हेतु निर्देशित किया गया है। निर्देशों के पालन में थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों का गठन कर स्थाई वारंट तामील किए जा रहे है।

गिरफ्तार फरारी स्थाई वारंटी का नाम :-

बसीर उर्फ चड्ढा शेख पिता सुपडु शेख कुरैशी निवासी वरणगांव जिला जलगांव महाराष्ट्र

वारंटी इन अपराधों में चल रहा था फरार अपराधों का विवरण थाना वार

(1).थाना शाहपुर के अपराध क्रमांक 617/2014 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(2).थाना गणपति नाका के अपराध क्रमांक 248/2019 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(3).थाना निंबोला के अपराध क्रमांक 409/2019 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(4).थाना निंबोला के 337/2020 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

(5).थाना निंबोला के अपराध क्रमांक 806/2022 धारा 4,6,9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11 घ पशुक्रुरता अधिनियम

वारंट तामील में विशेष भूमिका–:

 थाना प्रभारी निरीक्षक श्री सुरेश महाले, प्र.आर. 306 देवेन्द्र पवार,प्र.आर. 492 आनंद श्रीवास ,आर.535 प्रधान बडोले

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...