सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर की एम.एससी फाइनल ईयर बॉटनी संकाय के परीक्षा परिणाम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर ने आज घोषित किए

 






सैफी गोल्डन जुबिली कादरिया महाविद्या


लय, बुरहानपुर की एम.एससी फाइनल ईयर बॉटनी संकाय के परीक्षा परिणाम देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर ने आज घोषित किए। जिसमें महाविद्यालय की छात्रों ने कीर्तिमान रचते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम, द्वितीय ओर तृतीय स्थान‌ प्राप्त किया। ऐसा प्रदेश में पहली बार हुआ है कि किसी महाविद्यालय कि छात्रों ने विश्वविद्यालय स्तर पर तीनों स्थानों पर प्रविणता हासिल की है। 

प्रथम स्थान ज़ैहरा उज्जैनवाला, द्वितीय स्थान मोनालिका बिसेन ओर तृतीय स्थान आरती निगम ने प्राप्त किया है।

इस अवसर पर कादरिया प्रबंधन समिति के सदस्य श्री मंसूर भाई सेवक जी ने तीनों छात्राओ को प्रमाण पत्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया व उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई दी।

प्रबंधन समिति सचिव श्री मुल्ला अली असगर टाकलीवाला जी ने छात्राओं के विश्वविद्यालय स्तर पर प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल करने पर महाविद्यालय प्राचार्य व स्टाफ व छात्राओं को बधाई दी तथा अन्य विद्यार्थियों के लिए इस उपलब्धि को प्रेरणा स्रोत बताया।

कॉलेज डायरेक्टर डॉक्टर तालिब युसूफ ने कहा कि कड़ी मेहनत ,लगन और ईमानदारी से अपना कार्य पूरा करें तो कोई भी लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। 

प्राचार्य मोहम्मद इस्माईल बफाती ने कहा कि यह उपलब्धि छात्राओं की व्यक्तिगत के साथ साथ कॉलेज ,परिवार व बुरहानपुर जिले की भी है। छात्राओं ने बुरहानपुर जिले को ही नहीं अपितु प्रदेश में कॉलेज का नाम रोशन किया है। कॉलेज परिवार इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामना करता है।

इस अवसर पर बॉटनी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर शाकिरा अंसारी , प्रोफेसर चंद्रकांत महाजन,प्रोफेसर निकहत यासमीन ,प्रोफेसर शबनम कौसर ,प्रोफेसर शग्गफीन मिर्जा, प्रोफेसर अजहरुद्दीन ,प्रोफेसर रितु मालवी ,प्रोफेसर अशोक यादव, प्रोफेसर मोहम्मद शाकिर तिगाला, प्रोफेसर रेहान शेख , फैजान खान व अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।


     आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...