सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा लिमिटेड में ‘अंतरराष्ट्रीय योग सप्ताह’ मनाया जा रहा है।

कर्मचारी योग व प्राणायाम से निखार रहे ऊर्जा व एकाग्रताभारत सरकार की थीम “योग फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के अनुरूप आयोजन।

भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित इकाई नेपा लिमिटेड में इस वर्ष 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के पूर्व सप्ताह को ‘योग स्वास्थ्य सप्ताह’ के रूप में मनाया जा रहा है।

कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल के मार्गदर्शन में यह आयोजन कर्मचारियों के शारीरिक, मानसिक व कार्य दक्षता संवर्धन की दृष्टि से विशेष रूप से समर्पित किया गया है।

जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे ने जानकारी दी कि इस वर्ष की थीम है "एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग" यह थीम इस बात पर बल देती है कि योग केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि पूरी पृथ्वी के पर्यावरणीय और सामाजिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।

कल्याण अधिकारी दिनेशचंद्र सोवले ने बताया कि योग प्रशिक्षक राजेश सविता के निर्देशन में प्रतिदिन प्रातः कार्यस्थल और प्लांट फ्लोर पर प्रवेश से पूर्व कर्मचारियों द्वारा अनुलोम-विलोम, कपालभाति व सूर्य नमस्कार जैसे प्राणायाम व योगाभ्यास किए जा रहे हैं।

नेपा लिमिटेड के इस आयोजन द्वारा यह संदेश देने का प्रयास है कि योग अब केवल एक दिवस तक सीमित परंपरा नहीं, बल्कि इसे नियमित दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाया जाना चाहिए। यह योग सप्ताह नेपा के लिए केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक नवीन औद्योगिक संस्कृति की ओर सशक्त कदम है, जो संस्था को भीतर से स्वस्थ और बाहर से समर्पित बनाता है।


              आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...