सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

त्रिकालदर्शी श्रीरामल्ला सरकार जी ने कर दी नरेंद्र मोदी और योगी जी की भविष्यवाणी, आगामी होने वाले कार्यक्रमो को लेकर ली प्रेसवार्ता।

प्रदेश पत्रिका :- भारत के सुप्रसिद्ध रामल्ला सरकार जो की विश्व पटल पर त्रिकालदर्शी के रूप मे जाने जाते हैं, आज उनके द्वारा शहर के नागझिरी घाट स्थित उदासीन आश्रम मंदिर में प्रेसवार्ता ली गई। बता दें कि बुरहानपुर में आगामी होने वाले धार्मिक भव्य आयोजन को लेकर यह प्रेस वार्ता रखी गई थी। जिसमें रामल्ला सरकार ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि कार्यक्रम संभवत अक्टूबर माह में आयोजित किया जाएगा। जोकि पांच दिवसीय श्रीराम कथा (प्रवचन) एवं दो दिवसीय महादरबार का भव्य आयोजन होगा, जिसमें 10 लाख लोगों की आने की संभावना रहेंगी। जल्द ही कार्यक्रम पास आने पर तारीख और समय, स्थान की भी घोषणा की जाएगी। 

वही पत्रकारों ने उनसे सवाल किया कि देश में आप जैसे ऐसे कई महात्मा संत, बाबा हैं जो पर्ची निकाल कर लोगों का भविष्य बता रहे हैं, लेकिन अहमदाबाद में प्लेन क्रेस होने और पहलगाम में आतंकवादी घटनाएं घटित होने के पहले ऐसी घटनाओं की यह सभी त्रिकालदर्शी बाबा लोगों को सचेत क्यों नहीं करते है, क्यों यह भविष्य में घटने वाली घटनाओं पर भविष्यवाणी नहीं करते हैं।

जिस पर रामल्ला सरकार ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ऐसी घटनाओं पर पर्ची निकालने वाले बाबाओं को लोगों को पूर्व से ही सचेत करना चाहिए, उन्होंने कहा कि मैने अपने जीवन में ऐसी भविष्यवाणी किया हूं जो की 99% सत्य साबित हुई है, जिनका उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता कमलनाथ को उन्होंने सीएम नहीं बनने की भविष्यवाणी की थी, वह भी सत्य साबित हुई, वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की कमान नरेंद्र मोदी किसी और के हाथों में सौंप सकते हैं।

 वहीं उन्होंने योगी आदित्यनाथ की भविष्यवाणी करते हुए कहा कि उनकी जान को खतरा हो सकता है, परन्तु राम जी की कृपा से वे ठीक रहेंगे। मध्य प्रदेश में सरकार बनने को लेकर भी उन्होंने में दोबारा बीजेपी की सरकार बनने की बात कही। श्री राम लला सरकार जी ने केंद्र एवं राज्यों की सरकारों से गायों को राष्ट्र माता का दर्जा देने की भी बात रखी। इस अवसर पर उदासीन आश्रम मंदिर के महंत श्री पुष्करणा नन्द जी महाराज ने भी श्री राम लला सरकार जी को लेकर अपने विचार रखें।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...