सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर ताप्ती मिल श्रमिकों के साथ खड़े है हम, हर संभव मदद करेंगे-अर्चना चिटनिस

प्रदेश पत्रिका:- सोमवार को बुरहानपुर नेशनल टैक्सटाइल कार्पाेरेशन के उपक्रम बुरहानपुर ताप्ती मिल में श्रमिकों की समस्याओं के निराकरण और मिल का उत्पादन पुनःशुरू करने हेतु विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने मिल प्रबंधन, श्रमिकों यूनियनों के पदाधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा जिसमें उन्होंने  बैठक  मिल की वर्तमान परिस्थितियोें से अवगत कराया तथा रुका वेतन एवं मिल में उत्पादन कैसे शुरू हो इस पर चर्चा कर शीघ्र ही राज्य सरकार और केंद्र सरकार से प्रतिनिधि मंडल के साथ भेंट करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, विजय कार्ले, ज्योतिबा धड़स, दिलीप दिवेकर, समर्थ चिटनिस, इंदलसिंह ठाकुर, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, अजय पाठक, संजय सागरे, रूद्रेश्वर एंडोले एवं सोहनलाल सरोज सहित श्रमिक पदाधिकारी व श्रमिक उपस्थित रहे। श्रमिक यूनियनों के पदाधिकारी और श्रमिकों ने मांग रखी कि मिल का उत्पादन पुनःशुरू किया जाए। साथ ही विगत 7 माह से रूके वेतन नियमित रूप से मिले, यह सुनिश्चित किया जाए।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने टेक्सटाइल नगरी बुरहानपुर में कोविड के समय से बुरहानपुर-ताप्ती मिल बंद है। नेशनल टैक्सटाइल कॉरपोरेशन की यूनिट बुरहानपुर ताप्ती मिल की स्थिति से केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह जी से श्रमिकों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मुलाकात कर अवगत कराएंगे। केंद्र सरकार ने 100 करोड़ देकर मिल का आधुनिकीकरण किया था। इससे मिल में प्रत्यक्ष रूप से 800 श्रमिक रोजाना काम करते थे। वहीं, परोक्ष रूप से करीब 1200 परिवार जुड़े थे। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ताप्ती मिल का वर्क कल्चर बेहद अच्छा था, जिसके चलते यह मिल कभी भी घाटे में नहीं गई। एनटीसी की 25 मिलों में से ताप्ती पहले पायदान पर थी, लेकिन 2020 में कोरोना काल से इस मिल का संचालन बंद कर दिया गया है। इससे 1200 परिवार प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए ताप्ती मिल को दोबारा शुरू करने की मांग की गई।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...