सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर को सिविल अस्पताल में उन्नयन करने हेतु उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से मिली अर्चना चिटनिस...।

प्रदेश पत्रिका :- भोपाल में बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला से भेंट कर बुरहानपुर विधानसभा में शाहपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन के साथ स्वीकृत पदों के अनुसार चिकित्सकों एवं अन्य स्टाफ की पदस्थापना तथा आवष्यक उपकरण उपलब्ध कराने की मांग रखी। जिस पर उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ला ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जिला मुख्यालय बुरहानपुर से 12 कि.मी. की दूरी पर 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्थापित है जिसके अंतर्गत लगभग 2 लाख की जनसंख्या है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नियमित रूप से 250 से 350 बाह्य रोगी उपचार हेतु उपस्थित रहते है।

 वर्तमान में इस चिकित्सालय में चिकित्सा विशेषज्ञ, चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल स्टाफ एवं अन्य कर्मचारियों की स्वीकृत पदो ंके विरूद्व पदस्थापना नहीं होने के कारण क्षेत्र के जनसामान्य को जिला चिकित्सालय बुरहानपुर अथवा निजी चिकित्सालयों में उपचार कराना पड़ता है। साथ ही आकस्मिकता की स्थिति में भी मरीजों को परेषानी का सामना करना पड़ रहा है। 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर होने के कारण आए दिन वाहनों से दुर्घटना से आहत मरीजों को पर्याप्त चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाती है तथा उन्हें भी जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में रैफर किया जाता है।

 दुर्घटनाओं में आहत मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिलने से अप्रिय स्थिति निर्मित होती है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर का सीमांक संस्था अर्थात सिविल अस्पताल में उन्नयन किया जाता है तो क्षेत्र के जनमानस को आसानी से स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीजों का दबाव कम होगा और जिला चिकित्सालय की चिकित्सा व्यवस्थाएं भी सूचारू रूप से संचालित होगी।


              आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...