सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के राजघाट का अद्भूत दृश्य, अर्चना चिटनिस सहित समाजजनों ने किया योग......

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सूर्यपुत्री ताप्ती नदी के राजघाट पर अद्भूत दृश्य देखने को मिला। विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकांे सहित समाजजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं के साथ योग किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का विशाखापत्तनम से वर्चुअली संबोधन भी सुना।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि “योगः कर्मसु कौशलम“ अर्थात्, योग हमें सिखाता है कि हम अपने प्रत्येक कर्म को कुशलतापूर्वक और समर्पण-भाव से परमात्मा को अर्पित करते हुए करें। यह केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला है। “समत्वं योग उच्यते“ अर्थात योग का सार है समभाव; संसार के प्रत्येक व्यक्ति और स्थिति को सम दृष्टि से देखना। यही समत्व जीवन में संतुलन और स्थिरता लाता है। 

“अयं निजः परो वेति गणना लघुचेतसाम, उदारचरितानां तु वसुधैव कुटुम्बकम“ उदार दृष्टिकोण वाले समस्त वसुधा को ही अपना कुटुम्ब मानते हैं। भारतीय संस्कृति का यही मूल चिंतन है संघर्ष, शोषण और युद्ध से ऊपर उठकर ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ की भावना के साथ सबके कल्याण की दिशा में चलना। योग शरीर के अनुशासन के साथ विश्व के कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। उन्होंने कहा कि आज विश्व के 180 से अधिक देशों ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से विश्व ने योग अपनाया है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि योग शरीर के अनुशासन के साथ विश्व के कल्याण का मार्ग खोलता है। दुनिया ने युद्ध दिया, लेकिन भारत ने दुनिया को भगवान बौद्ध और योग दिया, जो मानव कल्याण के मार्ग को प्रशस्त कर रहे हैं। योग का मतलब ही जोड़ना होता है। योग मन को जोड़ने का कार्य करता है। एकाग्रता से कार्य करने से ही सफलता मिलती है। एकाग्रता योग से ही प्राप्त की जा सकती है। अपने कार्य को कुशलता पूर्वक संपन्न कर परमात्मा को समर्पित करना ही योग है। 

योग ब्रह्मांड को समान भाव से देखने की दृष्टि देता है, जो संघर्ष, शोषण, युद्ध से निकलकर सबके कल्याण का मार्ग प्रशस्त करता है। यही भारत की सर्वे भवन्तु सुखिनः की सनातन परंपरा है। योग के माध्यम से दुनिया के सभी संघर्ष को समाप्त करने में सफलता मिलेगी। आज करोड़ों लोग दुनिया में योग कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरूआत हुई और आज संपूर्ण विश्व योग की तरफ बढ़ रहा है। 

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत में आज जमीन, पानी और आकाश पर एक साथ योग किया गया। प्रधानमंत्री जी ने योग को जन-जन तक पहुंचाने के साथ दुनिया को स्वस्थ रहने का संदेश दिया है एवं सनातन से चली आ रही परंपरा को पुनर्जागृत करने का पुनीत कार्य किया है।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, कैलाश पारीख, बलराज नावानी, नरहरी दीक्षित, जगदीश कपूर, डॉ.मनोज अग्रवाल, आशीष शुक्ला, धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, गौरव शुक्ला, मनोज फुलवाणी, रितेश सरोदे, अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, महेश चौहान, शिवकुमार पासी, श्रीमती उमा कपूर, श्रीमती सुधा चौकसे, भरत रावल, गौरव शिवहरे एवं विजय राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन सहित नागरिकगण उपस्थित रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...