सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधायक अर्चना चिटनिस ने किया ताप्ती नदी स्थित राजघाट पर ‘‘अर्चना वाटिका‘‘ का शुभारंभ।

"अर्चना वाटिका"

प्रदेश पत्रिका:- विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने सूर्यपुत्री मां ताप्ती नदी के राजघाट स्थित ‘‘अर्चना वाटिका‘‘ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती चिटनिस सहित सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं वार्डवासियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण व जल संवर्धन का संदेश दिया।

विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि सारा संसार, समस्त भारतवर्ष और हमारा बुरहानपुर व अपने गांव आज जिस संकट में है अगर उससे भी नहीं जागे तो न तो प्रकृति बचेगी और न ही संस्कृति। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि पेड़ अर्थात् प्रकृति ही है। प्रकृति ने हमें इतना अधिक दिया है जिसकी अंश मात्र ही भरपाई हम करना चाहे तो पौधे को पेड़ स्वरूप दिलाकर पौधारोपण और पर्यावरण को संरक्षित करके ही अपना दायित्व निभा सकते है। जिस प्रकार हमें एक सुंदर प्रकृति व अच्छा पर्यावरण हमारे पूर्वजों से मिला है इसे अगली पीढ़ी के लिए बचाकर और संजोकर रखना सभी का दायित्व है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि पेड़ अपने समाज में कही पूजा तो कही अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। महिलाएं अपने सुहाग की रक्षा के लिए पेड़ की परिक्रमा करती है और वट सावित्री पर वट वृक्ष की पूजा का वैज्ञानिक महत्व भी है। पौधा केवल पानी देने से पेड़ नहीं बन सकता। पौधे को प्यार से और लगातार देखरेख करके खाद-पानी देकर पेड़ का स्वरूप लेते हुए देखा जा सकता है। बिना प्यार और बिना चिंता किए पौधा कभी पेड़ नहीं बन सकता। एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान होता हैं, जो हमें छोटा रहते हुए ऑक्सीजन तो देता है, बड़ा होने पर फल देता हैं। इसके अलावा वही वृक्ष विशाल आकार लेने के बाद छाया भी देता है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि जब भी पौधा लगाए तो मटका टपक पद्धति से पौधारोपण करें, क्योंकि पौधों को पानी के साथ-साथ ठंडक मिलती है। इस नमी के कारण पौधों में दोगुनी वृद्धि होती हैं। पानी भी कम लगता है। मटका टपक पद्धति से पौधारोपण करने पर शत-प्रतिषत पौधे जिंदा रहते है। यह पद्धति आसान है और 15 से 20 दिन में मटकेे में पानी भरना होता है। मटका भरने के बद सिंचाई की परेशानी नहीं होती। मटके से रिसकर पानी अपने आप पौधे को मिलता है।

महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल ने कहा कि विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस जी के नेतृत्व में वर्षा से पहले ही वृक्षारोपण की योजनाओं को अमलीजामा पहनाया जाता रहा है। शनवारा से लालबाग तक सड़क के डिवाईडरों पर लगाए गए पौधे आज हरियाली की मिसाल बने हुए हैं। उनके प्रयासों से ग्राम धामनगांव स्थित मां वाघेश्वरी परिसर, बंभाड़ा स्थित शिव पर्वत, झांझर स्थित संस्कार वन और सतपुड़ा की पहाडि़यों पर रोपे गए पौधें विकसित हरित क्षेत्र अब लोगों को प्रेरणा देने लगे हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, नगर निगमाध्यक्ष श्रीमती अनिता अमर यादव, नगर निगमायुक्त संदीप श्रीवास्तव, पार्षद अजय उदासीन, धनराज महाजन, आशीष शुक्ला, संभाजीराव सगरे, मनोज फुलवाणी, एजाज अशरफी, रूद्रेश्वर एंडोले, अजहर-उल-हक, महेशसिंह चौहान, चिंटू राठौर, अक्षय मोरे, नरेश सौम्या, मदन प्रजापति सहित जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिकों सहित क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...