प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर में संत निरंकारी मिशन द्वारा ‘अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर आज शनिवार, 21 जून 2025 को भारतवर्ष के 1000 से अधिक स्थानों पर एक साथ ‘योग दिवस’ का भव्य आयोजन किया गया। मिशन की विभिन्न शाखाओं में यह आयोजन स्थानीय योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में खुले मैदानों एवं पार्कों में किया गया। जिसमें श्रद्धालु, सेवादल स्वयंसेवक एवं स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यह पहल सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आशीर्वाद से निरंतर विस्तारित हो रही है, जिनका मार्गदर्शन रहा है कि “स्वस्थ मन, सहज जीवन।’’ उनके विचारों में यह स्पष्ट है कि मानव शरीर ईश्वर की एक अनुपम देन है जिसे स्वस्थ और सशक्त बनाकर ही मानव अपने आध्यात्मिक और सामाजिक कर्तव्यों का सम्यक रूप से निर्वहन कर सकता है।
योग भारत की एक प्राचीनतम विद्या है, जो न केवल शरीर को सम्बल बनाती है बल्कि मन को शांत और आत्मा को जागृत करने की क्षमता भी रखती है। इसके नियमित अभ्यास से तनाव, असंतुलन और रोगों से बचाव करते हुए व्यक्ति आत्मिक शांति और सामाजिक सौहार्द की दिशा में अग्रसर होता है।
संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन शाखा बुरहानपुर में यह आयोजन, योग प्रशिक्षिका बहन प्रीति जगनानी जी के मार्गदर्शन में , स्थानीय मरीचिका उद्यान में आयोजित किया गया। इस आयोजन में नगर निगम बुरहानपुर की भी सहभागिता रही।
Comments
Post a Comment