Skip to main content

संगठन की शक्ति से_ विजय की दिशा तय करने हेतु कार्यशाला ये सम्पन्न...

प्रदेश पत्रिका :-  बुरहानपुर जिले बुरहानपुर के 13 मंडलों में कार्यशालाओ का आयोजन किया गया। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ श्री मनोज माने ने कार्यक्रम की शृंखलाओं में आज 3 मंडलों में पहुंच कर "विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका" विषय पर कार्यकर्ताओं को विस्तार से अवगत कराया। इस मौके पर उपरोक्त सम्बन्ध में सभी कार्यकर्ताओं के साथ संकल्प लिया। माने ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के पार्टी के दृढ़ संकल्प को अब देश वासियों का संकल्प बने इस हेतु हमें जुड़ना होगा।

  इसके साथ ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा सरकार के सेवा , सुशासन और गरीब कल्याण के ११ वर्ष पूर्ण होने पर सरकार की योजनाओ पर जिलाध्यक्ष ने उपस्थित जनों से विस्तार से चर्चा की। 

लोकमान्य तिलक मंडल की कार्य शाला में बलराज नावानी ने सशक्त भाजपा, सुरक्षित भारत_ विकसित भारत विषय पर विचार रखे। नवानी ने बताया कि मोदी सरकार के 11 साल बेमिसाल कोई नारा नहीं वरन देश में हर स्थल, प्रत्येक वर्ग, गांव गली बस्ती में किए गए विकास का अहसास है। मोदी सरकार ने हर विपदा और संकट का मजबूती से सामना किया है। जब भी आतंक वाद ने सिर उठाने की कोशिश की तो भाजपा शासन द्वारा गन और ग्रोथ की नीति के तहत दुष्टों को सबक सिखाया तो वही मेक इन इंडिया और लोकल फॉर वोकल जैसे नवाचार से युवाओं में विकास के साथ रोजगार की दिशा प्रदान की हैं मोदी सरकार की अंत्योदय आधारित नीतियों से अवगत करवाया।

 इस मौके पर सभी मंडल अध्यक्ष , पदाधिकारी , जनप्रतिनिधि गण एवं कार्यकर्ता अपने अपने मंडलों में उपस्थित रहे। आपको ज्ञात रहे ।

प्रत्येक मंडल में भाजपा ने अलग अलग तीन विषयों पर समान रूप से तीन - तीन नेताओ को प्रशिक्षण वर्ग में भेज कर शक्ति केंद्र पर कार्य कर्ताओं का सम्मेलन कराने के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही 23 जून को डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी की पुण्य तिथि पर बूथ स्तर पर वृक्षारोपण , रक्तदान सहित परोपकारी कार्य करने संबंध में जानकारी दी गई।

 बताया कि ठीक इसी प्रकार बुरहानपुर जिले के 13 मंडलो मे कार्यशालाये सम्पन्न हुई है __ मंडल बहादरपुर की कार्यशाला मे भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन _ जिला मंत्री संभाजी सगरे _ मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन व बडी संख्या मे पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे।

लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल स्तरीय कार्यशाला में केंद्रीय व प्रदेश व जिला संगठन के निर्देशानुसार जून माह में संपन्न होने वाले कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन हेतु आज दि. 14 जून, शनिवार को मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया । 

जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जी श्रॉफ, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर जी, भाजपा उपाध्यक्ष श्रीमती उमा कपूर जी, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, पार्षद भरत मराठा की उपस्थिती मे कार्यशाला हुई_मंच का सुंदर संचालन श्री अंकित व्यास द्वारा किया गया_इस अवसर पर मंडल पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया कि ठीक इसी तरह जिला बुरहानपुर के लोकमाता अहिल्यादेवी मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया था. जिसमें पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री दिलीप जी श्रॉफ, वरिष्ठ नेता जगदीश कपूर जी, भाजपा उपाध्यक्ष श्री मती उमा कपूर जी, मंडल अध्यक्ष अमोल भगत, पार्षद भरत मराठा मंच का सुंदर संचालन श्री अंकित व्यास द्वारा किया गया मंडल पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि गण बूथ अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे। एक इसी प्रकारभारतीय जनता पार्टी मंडल कार्यशाला के सरदार वल्लभभाई पटेल मंडल की कार्यशाला दुर्गा मैदान स्थित विट्ठल मंदिर में संपन्न हुई।

 इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने जी, इमादउदीन सर जी, विपुल कानुगो जी , साकिर साहब जी , ईश्वर चौहान जी विकसित भारत की संकल्पना एवं हमारी भूमिका विषय पर सशक्त भारत सुरक्षित भारत विषय पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण के 11 वर्ष की योजनाओं के विषय पर विचार व्यक्ति व्यक्त किये इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष देवेंद्र राठौर पार्षद गण अनिल विस्पुते ,राजेश महाजन रितेश सर्वोदय मंडल महामंत्री गणेश महाजन सौरभ यादव चंद्रकांत वाढे नीम पीलिया जी सोनम सोनी जैकी मेहरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


              आप देख रहे हैं 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...