सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में हाथ ठेला संचालकों को हटाने पर विरोध:आईएम ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व विधायक शेरा भैया ने बोले- कहीं विस्थापित करें

 

बुरहानपुर में हाथ ठेला संचालकों को हटाने पर विरोध:आईएमआईएम ने सौंपा ज्ञापन, पूर्व विधायक बोले- कहीं विस्थापित करें

एआईएमआईएम जिलाध्यक्ष व अधिवक्ता जहीर उद्दीन शेख ने कहा कि नगर निगम अतिक्रमण के नाम पर गरीब हाथ ठेला वालों को परेशान और बेरोजगार कर रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम को बड़े मॉल संचालकों पर कार्रवाई करनी चाहिए, जहां पार्किंग की भी व्यवस्था नहीं है।इस कार्रवाई के विरोध में एआईएमआईएम ने मंगलवार को डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार को ज्ञापन सौंपा।




स्मार्ट मीटरों पर भी जताई आपत्ति एआईएमआईएम ने बिजली के स्मार्ट मीटरों को लेकर भी सवाल उठाए। कहा गया कि इन मीटरों से अधिक बिल आ रहा है। इस मुद्दे को पूर्व विधायक ने भी उठाया।

पूर्व विधायक बोले- विस्थापित कर व्यवस्था बन सकती है




पूर्व विधायक शेरा भैया ने कहा कि हाथ ठेला संचालकों को कहीं और विस्थापित कर दिया जाए। एक पट्टी में ठेले और बाइक खड़ी कर व्यवस्था बनाई जा सकती है। उनके साथ बड़ी संख्या में हाथ ठेला संचालक भी पहुंचे थे।

एक दिन पहले यह मामला नगर निगम सम्मेलन में भी उठ चुका है। आयुक्त ने हॉकर्स ज़ोन बनाने की बात कही है।

 बुरहानपुर के पाला बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान समय-समय पर चलाया जाता रहा है। हाल ही में, नगर निगम द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए सड़कों और फुटपाथों पर हुए अतिक्रमण को हटाया गया है।

पाला बाजार में भी इस अभियान के तहत कार्रवाई की गई है, जिसमें सड़क किनारे की दुकानों और अन्य अतिक्रमणों को हटाया गया ताकि लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सके। इस प्रकार की कार्रवाई का उद्देश्य शहर में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाना और आम जनता को होने वाली परेशानियों को कम करना है।

अतिक्रमण हटाने के दौरान कुछ दुकानदारों द्वारा विरोध भी देखा गया है, लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई जारी रखी है। नगर निगम भविष्य में हॉकर ज़ोन के निर्माण और पाला बाजार के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर भी विचार कर रहा है ताकि अतिक्रमण हटाने से प्रभावित होने वाले लोगों को उचित स्थान मिल सके।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...