सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अब गांव नहीं जाएंगे शहर की ओर, योजनाएं खुद चलकर आएंगी गांव की चौखट पर - सांसद पाटील

 

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील

प्रदेश पत्रिका :- जिले बुरहानपुर के आदिवासी बाहुल्य गांवो की तस्वीर जल्द बदलने वाली है। इस बार गांव नहीं जाएगा शहर की ओर, बल्कि योजनाएं खुद चलकर आएंगी गांवों की चौखट तक जनजातीय (आदिवासी) क्षेत्रों के विकास की दिशा में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली भारत सरकार ने एक बड़ी पहल की है। 15 जून से 30 जून 2025 तक "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना" के अंतर्गत "धरती आबा जागरूकता एवं संतृप्तिकरण अभियान" शुरू किया जा रहा है। 

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना

- सांसद के प्रयास से जिले के 116 ग्रामो का हुआ चयन

- भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना

- सांसद ने पीएम मोदी का माना आभार

- नेपानगर विधायक मंजू दादू ने पीएम, सीएम और सांसद का माना आभार

खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने कहा कि यह बड़े ही हर्ष का विषय है कि बुरहानपुर जिले के 116 गांवो का इस योजना अंतर्गत चयन हुआ है। इन गांवो में 15 से 30 जून तक सरकारी अमला घर-घर जाकर योजनाओं की जानकारी देगा दस्तावेज बनाएगा और शिविर के माध्यम से मौके पर ही लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। भारत सरकार के इस महत्वकांक्षी योजना अंतर्गत संसदीय क्षेत्र के ग्रामों को शामिल करने पर सांसद श्री पाटील ने प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया है। इस योजना अंतर्गत नेपानगर विधानसभा के सबसे अधिक गांवो का चयन हुआ है। 

नेपानगर विधायक मंजू दादू ने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, सांसद श्री ज्ञानेश्वर पाटील जी का आभार व्यक्त किया है। सांसद श्री पाटील ने बताया कि "धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष योजना": इस अभियान का उद्देश्य है जनजातीय (आदिवासी) बाहुल्य गांवों तक सभी शासकीय योजनाओं का समावेशी लाभ पहुंचाना, ताकि अंतिम छोर के व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं की रोशनी पहुंच सके।इन गांवों में सरकारी टीमें डोर टू डोर पहुंचकर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी देंगी और मौके पर ही आवश्यक दस्तावेजों के साथ योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

इसलिए खास है धरती आबा अभियान- मंजू दादु 

नेपानगर विधायक मंजू दादु ने बताया कि धरती आबा यानी "धरती के पिता", यह नाम ही आदिवासी संस्कृति और सम्मान का प्रतीक है। यह अभियान सिर्फ योजनाओं का वितरण नहीं बल्कि संस्कृति को सम्मान, पहचान और सरकारी ढांचे से जोड़ने की एक सशक्त पहल है।धरती आबा अभियान केवल सरकारी योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि उनके प्रभावी क्रियान्वयन की एक ठोस कार्ययोजना है। भाजपा सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी पात्र हितग्राही योजनाओं से वंचित न रहे।


             आप देख रहे हैं 👇





 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...