सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा ऑडिटोरियम, नेपानगर - मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ भव्य सम्मान समारोह ।

प्रदेश पत्रिका :- नेपानगर के प्रतिष्ठित नेपा ऑडिटोरियम में दिनांक 8 जून को एक गरिमामय एवं प्रेरणादायक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगर व क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से चयनित प्रथम , द्वितीय, तृतीय,स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रोत्साहित करना तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित करना रहा।  

इस अवसर पर सरकारी एवं निजी क्षेत्र के कुल 9 स्कूलों के विद्यार्थियों को मंच पर आमंत्रित कर सम्मानित किया गया, जिन्होंने कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन कर नगर का नाम रोशन किया। 

समारोह में सर्वप्रथम बेलगाम आतंकी हमले जिन निर्दोष लोगों की जान गई उन्हें मोनधारण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई ।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ, जो भारतीय परंपरा की गौरवमयी शुरुआत का प्रतीक रहा।

मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ओ. पी. महाजन एवं श्रीकांत साकले मंच पर विराजमान रहे।

विशिष्ट अतिथियों श्रीमती मीना लोदे, अध्यक्ष भारती पाटिल, सोहन सैनी, ठाकुर आदित्यवीर सिंह, हेमलता अग्रवाल, सुभागी पाटिल, सिंदु काटकर, संध्या वैष्णव, कविता नागर, पार्षद योगिता पाटिल, अनीश पटेल आदि गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश पटेल लारा ने की।

इस अवसर पर कुल 78 छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधनों में विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी निरंतर सफलता की ऊंचाइयों को छूने की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा के महत्व को उजागर करते हैं और आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। महाकाल मित्र मंडल अध्यक्ष पटेल ने कहा हमारा संगठन महाकाल मित्र मंडल केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है — हम मानते हैं कि समाज सेवा, शिक्षा का सम्मान, और युवा पीढ़ी को प्रेरणा देना ही सच्ची भक्ति है।

कार्यक्रम का सफल संचालन मोहनीश दावरे ने किया।

आभार प्रदर्शन पवन बोरासी द्वारा किया गया, जिन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों ,विद्यार्थियों एवं महाकाल मित्र मण्डल सदस्यों का कार्यक्रम में सहभागिता हेतु हृदय से धन्यवाद प्रकट किया। 

यह सम्मान समारोह न केवल विद्यार्थियों के लिए, बल्कि उनके गौरवान्वित अभिभावकों के लिए भी एक अविस्मरणीय क्षण बना। समूचे नगर में इस आयोजन को लेकर गर्व, प्रसन्नता एवं प्रेरणा का वातावरण बना रहा।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...