सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी FIR को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी राज्यव्यापी अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई, जिसमें हाल ही में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज की गई फर्जी FIR को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी श्री ग्यारसी लाल रावत जी ने कहा कि, यह एफआईआर बीजेपी की तानाशाही मानसिकता और विपक्ष को दबाने की साजिश का स्पष्ट उदाहरण है। उन्होंने कहा कि श्री जीतू पटवारी जी पर लगाया गया आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत है और इसे एक सोची-समझी रणनीति के तहत अंजाम दिया गया है ताकि सरकार की नाकामियों और महंगाई जैसे असली मुद्दों से ध्यान भटकाया जा सके।

श्री रिंकू टॉक जी ने कहा कि, "आज की सरकार विरोध की हर आवाज़ को दबाना चाहती है, और श्री जीतू पटवारी पर झूठा केस उसी का हिस्सा है।

प्रेस वार्ता में यह भी बताया गया कि 10 जून 2025 को जिस घटना को लेकर मामला बनाया गया है, उसकी शिकायत घटना से पहले ही पीड़ितों द्वारा सार्वजनिक रूप से की जा चुकी थी और कलेक्टर कार्यालय में भी इसे दर्ज कराया गया था। बावजूद इसके, बीजेपी सरकार ने पीड़ितों की बात सुनने के बजाय कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर फर्जी मामला दर्ज कर दिया।

1. इस मामले की स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायिक जांच हो।

2. श्री जीतू पटवारी जी के खिलाफ दर्ज फर्जी FIR तत्काल निरस्त हो।

3. मंुगावली पुलिस की संदिग्ध भूमिका की जांच कर दोषी अफसरों पर सख्त कार्रवाई हो।

4. पीड़ितों की सुरक्षा और उन्हें कानूनी सहायता सुनिश्चित की जाए।

जनता के नाम संदेश में श्री रिंकू टॉक जी ने कहा:

“बीजेपी जितनी भी साजिशें रच ले, कांग्रेस का नेतृत्व डरने वाला नहीं है। श्री जीतू पटवारी जी ने हमेशा जनता की आवाज़ को बुलंद किया है और हम सब उनके साथ चट्टान की तरह खड़े हैं। यह लड़ाई किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि लोकतंत्र और सच्चाई की है।”

अंत में प्रेस वार्ता में बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि ऐसी साजिशें बंद नहीं की गईं तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में जन आंदोलन करेगी और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सड़कों पर उतरेगी।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक, पुर्व विधायक हमीद काजी, पुर्व विधायक सुरेंद सिंह,जिला सचिव आशीष भगत, पूर्व विधायक रविन्द्र महाजन, अजय रघुवंशी, अनिता यादव,सरिता भगत, प्रदेश सचिव इंद्रसेन देशमुख, शेख रूस्तम, निखिल खंडेलवाल , कैलाश यावतकार, किशोर महाजन ,अकील औलिया मुज्जु मीर आसिफ़ खान हाफिज मंसूरी ज़ाहिर अब्बास सलीम कोटनवाला,मीनाक्षी महाजन,हेमंत पाटील आशीष भगत साजिद अंसारी अरुण महाराज जोशी असलम खान शैली कीर,भावेश तोमर आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रह।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...