सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारोला अस्पताल में एचआईवी एड्स,सिफलिस और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान योजना के अंतर्गत दोनों विभागों का संयुक्त रूप से शिविर आयोजित किया गया........

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर जिले के सीएमएचओ डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा जी के आदेश अनुसार एवं खकनार अस्पताल के सीबीएमओ डॉ.अनुराग सोनी के मार्गदर्शन में आईसीटीसी केंद्र खकनार अस्पताल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी/एड्स,सिफलिस की बीमारी के बारे जागरूक किया l सिसोदिया ने बताया है की अगर किसी बीमारी की सही समय पर जांच करवा ले और बीमारी का पता चल जाए तो उस पीड़ित व्यक्ति को जिला अस्पताल बुरहानपुर रेफर करके उसकी निःशुल्क दवाई एआरटी सेंटर से चालू करवा सकते है lउस पीड़ित व्यक्ति का निःशुल्क उपचार किया जायेगा l आईसीटीसी केद्र खकनार और प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत योजना का शिविर गांव- गांव में आयोजित कियां जा रहा है l टीबी विभाग बुरहानपुर से नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी की उपस्थित में लोगों को टीबी के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है शिविर में 52 लोगों की x-ray मशीन से टीबी की जांच की गई है l 

साइटीबी और नॉट टीबी की जांच की गई है शिविर में टीबी टीमेंट सुपरवाइजर पदमाकर पाटिल ने टीबी के प्रमुख कारणों के बारे में उपस्थित लोगों को जानकारी दी है अगर किसी व्यक्ति को ये लक्षण दिखाई देते है तो टीबी की जांच सरकारी हॉस्पिटल में जाकर निशुल्क जांच करवा लेना चाहिए ताकि अगर किसी व्यक्ति को टीबी के बीमारी निकल जाए l तो उस व्यक्ति को समय पर दवाई चालू कर सके l टीबी के प्रमुख लक्षण - भूख न लगना ,दो हफ्ते से अधिक समय तक खांसी आना, वजन कम होना, खांसी के साथ खून आना, बुखार आना आदि बार बार टीबी होना, हल्का बुखार आना आदि l सिसोदिया ने बताया है की जिस व्यक्ति को बार बार टीबी होती है l

 उस व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार आईसीटीसी केंद्र में एचआईवी एड्स और सिफलिस की जांच निःशुल्क करवा लेना चाहिए ताकि मरीजों को समय पर ईलाज उपलब्ध करवाया जा सके l जिला अस्पताल बुरहानपुर से सीनियर लैब टेक्निशियन सुपरवाइजर राजू राठौड़ ने लोगों को जागरूक किया टीबी की बीमारी के बारे में जानकारी उपस्थित लोगों को दी गई l प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सारोला के इंचार्ज डॉ.नबील खान,डॉ.जीवन कोलकर ने मरीजों का रूटीन का चेकअप किया l सुपरवाइजर जग्गू चतुर्वेदी आशा सुपरवाइजर वैशाली पाटिल कुष्ठ रोग विभाग से कैलाश पेटल, साईं आशीष भोपाल एनजीओ से जगदीश रावत, नितिन बारी एवम आसपास के गांव की समस्त आशा कार्यकर्ता उपस्थित थी l

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...