सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मेट्रो डांस क्लास का डांस एवं फैशन शो का ग्रैंड फिनाले संपन्न, सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष ने कलाकारों के लिए देश में पहली बार पहल कर पौधे के रूप में अनोखा उपहार देकर सम्मानित किया।

फैशन शो में मॉडल्स ने फैंसी ड्रेस पहनकर रैंप वॉक पर दिखाए जलवे, कलाकारों ने 50 हजार से अधिक का ईनाम जीता।

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर मेट्रो डांस क्लास द्वारा डांस एवं फैशन शो का ग्रैंड फिनाले का भव्य आयोजन बीते रविवार को गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में संपन्न हुआ। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तेल चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत हुई। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सशक्त पत्रकार समिति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले, वतन फैशन गुरुकुल की संचालिका किरण रायकवार, भाजपा नेता गजेंद्र पाटिल, बीजेपी जिला अध्यक्ष मनोज माने, सहित अन्य अतिथिगण शामिल हुए, जिनका मेट्रो डांस क्लास टीम द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। 


जिसके बाद ग्रैंड फिनाले में चयनित हुए कलाकारों ने बारी-बारी कर अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डांस और फैशन शो के कलाकारों के लिए सीनियर, जूनियर केटेगिरी रखी गई। सबसे पहले डांस के लिए जूनियर, इसके बाद सीनियर केटेगिरी के कलाकार ने प्रस्तुति दी, इसके बाद फैशन शो में जूनियर गर्ल्स, जूनियर बॉयस और सीनियर गर्ल्स व बॉयस ने रैंप वॉक किया। जिसके बाद तालियों से हॉल गूंज उठा। मेट्रो डांस क्लास के संचालक विजय महाजन ने बताया कि कलाकारों को अच्छा मंच मुहैया कराने और उनकी छिपी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से भव्य आयोजन कराया गया।

वहीं कोरियोग्राफर नागेश पाथरौल ने बताया कि सेमीफाईनल कॉम्पिटिशन में डांस और फैशन शो के 200 से अधिक कलाकारों ने भाग लिया था। जिसमें से 80 कलाकार चयनित हुए, जिन्हें फाइनल में प्रस्तुति देने का मौका मिला। कार्यक्रम में इंदौर से डांस निर्णायक के रूप में शामिल हुए निखिलेश यादव, भुसावल से फैशन शो के निर्णायक में किशोर चावरे ने अपना फैसला सुनाते हुए डांस फैशन शो कलाकारों की घोषणा की जिसमें जूनियर ग्रुप में फस्ट परी लाड़, सेकेंड दीपेश सावलकर, थर्ड खुशबू, रियांशी, चिन्मी पाटिल सीनियर ग्रुप में फस्ट जिगिशा चौहान, सेकेंड आराध्या, देवीशी थर्ड में हर्ष सचदेव चार्मी सचदेव, फैशन शो जूनियर ग्रुप में फस्ट मिशिका नवानी, समरजीत यादव, सेकेंड आव्या सचदेव, यथार्थ महाजन, फैशन शो सीनियर ग्रुप में फस्ट माधवी चौहान, सेकेंड वैष्णवी जगताप, सीनियर बॉयज फस्ट प्रिंसी बचवानी, तेजवीर यादव, सेकेंड सिद्धि शाह आदित्या गांधी, सांत्वाना पुरस्कार काशवी गांधी, तंगिला फातिमा व अन्य कलाकारों की घोषणा कर 50 हजार से अधिक रुपए के गिफ्ट दिए गए। 

बाकी कलाकारों का मनोबल बढ़ाने हेतु सांत्वना पुरस्कार देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उमेश जंगाले ने देश की पहली अनूठी पहल करते हुए विजेता कलाकारों को अनोखे उपहार के रूप में पौधे देकर सम्मानित किया। 


उमेश जंगाले ने बताया कि गीत संगीत, डांस, फैशन शो कार्यक्रम में शायद अभी तक किसी ने पौधे जैसे उपहार कलाकारों को नहीं दिए होंगे। उन्होंने कहा कि पौधे ऐसा उपहार है जिसे आंगन में लगाने के बाद यह पीढ़ी दर पीढ़ी जीवित रहेंगे और पास के वातावरण को भी शुद्ध बनाए रखेगे। बता दे कि अभी तक ऐसा किसी गीत संगीत, डांस, फैशन शो के आयोजन में सुनने या देखने में नहीं आया था कि किसी ने उपहार के रूप में पौधे दिया हो। सशक्त पत्रकार समिति प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने 1000 पौधे लगाने का प्रण लिया है, इसी कड़ी में पौधे जैसे उपहार कलाकारों को भेंट किए गए जोकि लोगों में चर्चा का विषय बना है। इस दौरान 500 से अधिक लोग मौजूद रहे।


             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...