प्रदेश पत्रिका :- जिला पंचायत सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन, पीएम आवास, राजस्व वसूली, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, ई-ऑफिस, स्वरोजगार योजना सहित विभिन्न प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनका शीघ्र निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
बैठक में पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों की मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिये गये। वहीं कलेक्टर श्री सिंह ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। वहीं कलेक्टर सिंह ने सभी विभाग प्रमुखों को प्राथमिकता के साथ जनसुनवाई में उपस्थित होने के सख्त निर्देश दिये गये। वहीं स्वरोजगार योजनाओं का अधिक-से-अधिक प्रचार-प्रसार करने, बाढ़ सुरक्षा व्यवस्थाएं सुदृढ़ रखने आदि निर्देश भी दिये गये।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप पौधारोपण कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत आयोजित शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार, जनजातीय वर्ग के पात्र हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, मूल निवासी, जाति प्रमाण पत्र जैसी शासकीय सुविधाओं का लाभ दिलाने एवं योजनाओं की जानकारी देकर अवगत कराने हेतु भी निर्देशित किया।
बैठक में अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत, अपर कलेक्टर सुश्री सपना जैन, एसडीएम बुरहानपुर श्री अजमेर सिंह गौड़, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, डिप्टी कलेक्टर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, नगर निगम आयुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें