उप पुलिस महानिरीक्षक निमाड़ रेंज श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने मोहर्रम पर्व के मद्देनजर बुरहानपुर जिले का निरीक्षण किया
।। प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे ।।
मोहर्रम पर्व को देखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) निमाड़ रेंज, श्री सिद्धार्थ बहुगुणा ने बुरहानपुर जिले का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण कानून व्यवस्था बनाए रखने और पर्व के दौरान शांति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया
उप.पुलिस महानिरीक्षक(निमाड़ रेंज) खरगोन हुए फ़्लैग-मार्च में शामिल।
उप.पुलिस महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन द्वारा जिले वासियों को त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का दिया संदेश।
एक दिवसीय दौरे पर आए उप.पुलिस महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग लेकर त्योहारों के संबंध में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गए आवश्यक दिशा निर्देश।
जिले में चल रहे "हरियाली महोत्सव"अंतर्गत डीआईजी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा चौकी धूलकोट में फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया।
जिला बुरहानपुर में दिनांक 04 जुलाई 2025 को उप.पुलिस महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा आगामी त्योहार मोहर्रम के मद्देनजर शहर में कानून व्यवस्था का जायजा लेने हेतु एक दिवसीय दौरे पर आए जिनके द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में अधिकारियों की मीटिंग ली गई एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक पर दिशा निर्देश:
जुलूस मार्गों पर पर्याप्त सीसीटीवी कैमरे व ड्रोन कैमरों से निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश।
संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के आदेश।
रात्री गश्त,प्रभात गश्त को सघन करने एवं लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने के निर्देश।
जुलूस आयोजकों के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने की हिदायत।
ताजिया विसर्जन घाट पर गोता खोरों की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।
अफवाहों एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने हेतु इंटेलिजेंस तंत्र को सक्रिय रखने का निर्देश।
शांतिपूर्ण आयोजन हेतु सभी अधिकारियों को सामूहिक रूप से उत्तरदायित्व निर्वहन करने के निर्देश।
महोदय द्वारा समस्त थाना प्रभारी को फोर्स को एंट्री राइट ड्रिल सामग्री,बरसाती,टॉर्च रखने हेतु निर्देशित किया गया।
भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने की पूर्व तैयारियों की समीक्षा।
श्रीमान के निर्देशन में आगामी त्योहार मोहर्रम पर्व के मद्देनजर और शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बुरहानपुर में पुलिस बल के साथ एक प्रभावी फ़्लैग-मार्च निकल गया।
फ़्लैग-मार्च कंट्रोल रूम से प्रारंभ होकर मोहर्रम जुलूस मार्गों से, संवेदनशील क्षेत्रों से होते हुए, शहर के मुख्य चौराहे फूल चौक,गांधी चौक ,सुभाष चौक, मंडी चौक, होते हुए वापस पुलिस कंट्रोल रूम पर समाप्त हुआ।
इस फ़्लैग-मार्च का उद्देश्य न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना था, बल्कि जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी बढ़ाना था।
फ़्लैग-मार्च में उप.पुलिस महानिरीक्षक (निमाड़ रेंज) खरगोन श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल, डीएसपी श्री प्रीतम सिंह ठाकुर, एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भयसिंह अलावा, थाना प्रभारी कोतवाली, शिकारपुरा, गणपतिनाका निरीक्षक टीकमचंद शिंदे, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, यातायात थाना प्रभारी श्री नागेंद्र सिंह ठाकुर समस्त थानो के अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।
नागरिकों से अपील:
पुलिस प्रशासन द्वारा समस्त नागरिकों, धर्मगुरुओं व आयोजकों से सहयोग की अपील की गई है।यह विश्वास दिलाया गया कि मोहर्रम का पर्व पूर्णतः शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।
Comments
Post a Comment