सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिले में नेपानगर जागृति कला केन्द्र के मध्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन योजना अंतर्गत कार्यक्रमों, कार्यशालाओ एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से ...।

 हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन नुक्कड नाटक के माध्यम से जागरूक कर किया जा रहा है योजनाओं का प्रचार-प्रसार......

प्रदेश पत्रिका :- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन योजना अंतर्गत कार्यक्रमों, कार्यशालाओ एवं नुक्कड नाटकों के माध्यम से शासन की योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर आमजन को जागरूक किया जा रहा है।

इसी कड़ी में नेपानगर जागृति कला केन्द्र विभाग के समन्वय से ग्रामों में जाकर नुक्कड नाटक का आयोजन कर ग्रामीणजनों को महिला स्वावलम्बन, बाल विवाह रोकथाम एवं इसके दुष्परिणाम, महिला जागरूकता, मानसिक स्वास्थ्य एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ने जानकारी देते हुए बताया कि, विभाग द्वारा मिशन शक्ति अंतर्गत ‘‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमन’’ (HEW) संचालित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं और सुविधाओं के संबंध में महिलाओं को जानकारी प्रदान करना, स्वास्थ्य, शिक्षा, कैरियर एवं व्यावसायिक परामर्श/प्रशिक्षण, वित्तीय समावेशन, उद्यमिता आदि से जोडना, कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करना, प्रत्येक स्तर पर सरकारी पदाधिकारियों को संवेदनशील बनाना और उनकी क्षमता वृद्धि करना तथा पंचायत, स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्रों जैसे- ग्राम स्तरीय संस्थानों के कामकाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है।

                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...