प्रदेश पत्रिका :- गुरु प्रदोष व्रत के अवसर पर मंगलवार को महाराष्ट्र के अकोला के समीप स्थित श्री संत बूढ़े बाबा ध्यानाश्रम से पधारे ब्रह्मचारी संत पांडुरंग फुके बाबा के सानिध्य में नेपानगर स्थित श्री संत बूढ़े बाबा ध्यानाश्रम परिसर में पूजा-अर्चना, भोजन प्रसादी और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ध्यानाश्रम की व्यवस्थाएं संभाल रहे नेपा लिमिटेड के सेवानिवृत्त कर्मचारी रमेश पाटिल ने बताया विभिन्न शुभ अवसरों के अलावा प्रत्येक ग्यारस के दूसरे दिन ध्यानाश्रम में प्रसादी का आयोजन किया जाता है।
इस अवसर पर नेपा लिमिटेड के वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक (मैकेनिकल)विजय चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी संदीप ठाकरे, अमृतलाल पवार, , जीतू पाटिल, मनीषा खैरनार, मणिलाल पाटिल, सुषमा गौर, वर्षा पाटिल, अदिति मतलाने, नवल पाटिल, संतोष राखोंडे, कल्पना पाटिल, विनय पाटिल, कोमल पाटिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें