सदभावना मंच समाज उत्थान समिति, बोरगांव ने सौंपा ज्ञाप — जामलापानी मार्ग पर नाली एवं सीसी रोड निर्माण की उठाई मांग....
प्रदेश पत्रिका :- सौंसर के वार्ड नं.13 जामलापानी बड़ा गोहटान और कम्पनी क्षेत्र के नागरिकों की आवाजाही को सुगम और सुरक्षित बनाने की मांग को लेकर सदभावना मंच समाज उत्थान समिति, बोरगांव के प्रतिनिधिमंडल ने खंड पंचायत अधिकारी श्री सुभाष ठाकरे को 41 नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान में सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है, जिसके कारण स्थानीय नागरिकों और श्रमिकों को रात-दिन आने-जाने में गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ता है। साथ ही जलभराव की स्थिति बनने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। समिति ने तत्काल सीसी रोड और नाली निर्माण की मांग करते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्यवाही की अपील की।
खंड पंचायत अधिकारी श्री ठाकरे ने ज्ञापन प्राप्त कर नागरिकों की मांग को उचित एवं आवश्यक बताते हुए आश्वासन दिया कि यह विषय उच्च अधिकारियों को अनुशंसा सहित भेजा गया है और शीघ्र ही कार्य प्रारंभ करवाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे। स्थानीय निवासियों ने इस सकारात्मक प्रतिक्रिया ।
.jpg)

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें