प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अन्तर्गत कांग्रेस पार्टी के केन्द्रीय आब्जर्वर चेतन चौहान , प्रदेश प्रभारी डॉ विजयलक्ष्मी साधो , जिला प्रभारी ग्यारसीलाल रावत , शेख अलीम साहब बुरहानपुर पहुंचे।
और दोपहर 2.00 बजे बुरहानपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं व नेताओं के साथ बैठक एवं चर्चा की।सभी कार्यकर्ताओं ने गुर्जर भवन में पहुंचकर पर्यवेक्षकों के सामने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहर व ग्रामीण अध्यक्ष पद के लिए अपनी राय रखी। ओर केंदीय पर्यवेक्षक ने कार्यकर्ताओं से वन-टू-वन चर्चा की और रायशुमारी की।संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को पर्यवेक्षक नेपानगर और खकनार के दौरे पर रहेंगे ।सुबह 11.00 बजे यूनियन भवन,, नेपानगर व दोपहर 3.00 बजे साईं मंदिर खकनार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी की राय जानेंगे। इस दौरान जिला अध्यक्ष रिंकू टॉक , जिला सचिव आशीष भगत, पुर्व विधायक हमीद काजी,सुरेंद सिंह,रविंद महाजन,इंद्रसेन देशमुख, अजय रघुवंशी,निखिल खंडेलवाल, शेख रूस्तम,हर्षित ठाकुर आदि उपस्थित थे।



Comments
Post a Comment