सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अर्चना चिटनिस की पहल पर जिला चिकित्सालय को स्थाई एनेस्थीसिया चिकित्सक और शव वाहिनी मिली...

प्रदेश पत्रिका :- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार, बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने और व्यवस्थाओं को दूरूस्त करने हेतु लगातार प्रयासरत है। जिसके परिणाम स्वरूप बुरहानपुर जिला चिकित्सालय को स्थाई एनेस्थीसिया चिकित्सा अधिकारी और दिवंगत व्यक्तियों को अस्पताल से घर या श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए (शव वाहिनी) एम्बुलेंस की सौगात मिली है। अतिशीघ्र दूसरी एम्बुलेंस (शव वाहिनी) प्राप्त होगी। श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव एवं उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

जिला अस्पताल में स्थाई एनेस्थीसिया चिकित्सक की हुई नियुक्ति

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि जिला चिकित्सालय में स्थाई एनेस्थीसिया की नियुक्ति शासन द्वारा कर दी गई है। जिला चिकित्सालय में एनेस्थीसिया चिकित्सक के रूप में चिकित्सा अधिकारी डॉ.श्वेता शिवहरे की पदस्थापना की गई है। अब चिकित्सालय में एनेस्थीसिया की पदस्थापना होने से ऑपरेशन के लिए रोगियों को इंतेजार नहीं करना पड़ेगा।

एक एम्बुलेंस (शव वाहिनी) मिला

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रसन्नता है कि भाजपा की सरकार के चलते जिले में बड़ा चिकित्सालय भवन का निर्माण तो हो सका। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी का स्वास्थ्य पर विशेष फोकस है। बुरहानपुर जिला चिकित्सालय को दिवंगत व्यक्तियों को अस्पताल से घर या श्मशान घाट तक पहुंचाने के लिए (शव वाहिनी) एक एम्बुलेंस प्राप्त हुआ है। 

अतिशीघ्र दूसरी एम्बुलेंस भी जिले को मिलेगी। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि इस सेवा का लाभ लेने के लिए किसी व्यक्त की मृत्यु होने पर 108 पर कॉल करना होगा। सीएमएचओ या सिविल सर्जन के निर्देश पर एम्बुलेंस दिवंगत व्यक्ति को अस्पताल से उनके घर या श्मशान घाट तक पहुंचाएगी। यह सेवा 24 घंटे निःशुल्क उपलब्ध रहेगी। पहले उपचार के दौरान या दुर्घटनाओं में मृत्यु होने पर पार्थिव शरीर को निवास तक पहुंचाने में परिजनों को काफी दिक्कतों का साना करना पड़ता था। अब यह निःशुल्क सेवा शुरू होने से लोगों को सहायता हो सकेगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार आम जनता को शव वाहन भी उपलब्ध करा रही है। यह योजना उनके लिए राहत लेकर आई है जिन्हें अब तक मरीज के शव को ले अस्पताल से जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। और अंतिम संस्कार में बड़ी दिक्कतें आती हैं। कई बार वाहन नहीं मिलने पर मरीज या चोटिल व्यक्ति की मौत के बाद शव कई घंटों तक अस्पताल में ही पड़ रहता था। राज्य सरकार ने अस्पताल से घर तक अब ये निःशुल्क शव वाहन सेवा शुरू की है।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...