कार्यालयीन दस्तावेजों का संधारण व्यवस्थित रखें। औषधालयों में दवाओं की उपलब्धता भी सुनिश्चित रहे, यह निर्देश कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने गुरुवार को जिला आयुष अधिकारी को दिए। विदित है कि गुरुवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, आयुष अधिकारी डॉ. कविता गढ़वाल मौजूद रही।
कार्यालय का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर श्री सिंह ने आवश्यक जानकारी प्राप्त की। विभाग द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों और कार्यों के संबंध में चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश भी दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि अधीनस्थ संस्थाओं द्वारा की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी प्रति दिवस देवे। कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें साथ ही सार्थक ऐप के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाना सुनिश्चित किया जाए।
इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंजीयक कार्यालय का भी भ्रमण किया। उन्होंने कार्यों की जानकारी ली एवं उपस्थितजनों से संवाद भी किया। इस अवसर पर जिला पंजीयक श्री तोमर सहित संबंधित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment