बुरहानपुर जिले में घटित दुखद घटना के उपरांत मृतक के परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा क्षेत्र में घटित दुखद घटना के उपरांत नेपानगर विधायक मंजू दादू , पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनेस , ज्ञानेश्वर पाटिल जिला प्रभारी मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट जी के साथ मृतक पीड़िता के परिजनों से भेंट कर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और इस कठिन घड़ी में उनका ढांढस बंधाया।
इस दौरान पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराने तथा आरोपियों के विरुद्ध कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया।
माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा दोषियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। महिला शारदा की हत्या के बाद हिन्दू संगठन और भीम सेना के आव्हान पर बुरहानपुर हुआ बंद।
घटना को लेकर हिंदू संगठन भीम सेना में आक्रोश। घटना के विरोध में शहर में दुकानों पर लगे ताले।
मृतक शारदा के घर के पास हिन्दू संगठन, भीम सेना ने पहुंचकर जताया शोक। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए शहर के चप्पे चप्पे पर लगा पुलिस बल।
महाराष्ट्र निवासी आरोपी हत्यारे शेख शकील के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाही की मांग उठी।
बुरहानपुर जिले में विगत रात्रि एक बेटी की नृशंस हत्या अत्यंत हृदय विदारक है। सांसद ज्ञानेश्वर पाटील अंतिम यात्रा में शामिल हुआ, पीड़ित परिवार वालो से भेंट कर ढांढस बंधाया।प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, और इस दुःखद क्षण में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूँ। उनका दर्द मेरा भी दर्द है। उन्हें न्याय दिलाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा बुरहानपुर में हुई घटना में शोक संतप्त परिवार से भेंट की। पीड़िता के दो मासूम बच्चों को मिलकर मन और अधिक दुःखी हुआ। कड़ी से कड़ी सजा आरोपी को मिले इस कानूनी लड़ाई को हम लड़ेंगे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें