12 अगस्त 2025 से 12अक्टूबर 2025 तक एचआईवी,एड्स का सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l खकनार अस्पताल एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया जी।
प्रदेश पत्रिका:- वीर रंगू कोरकू शासकीय महाविद्यालय खकनार में उपस्थित विद्यार्थियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खकनार अस्पताल के एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने विद्यार्थियों को एचआईवी,एड्स की प्रमुख जानकारी दी है उन्होंने बताया की हम जो आज महाविद्यालय से सीख कर या ग्रहण करके जा रहे है हमरे गांव के अशिक्षित लोगों को इन गंभीर बीमारी के बारे में जागरूक करना है और उनको सही जानकारी देना है आज की स्थिति में अज्ञानता के कारण वे समय पर जांच नहीं करवाते है और उनकी बॉडी में वायरस की मात्रा की संख्या दिनों दिन बढ़ती जाती है एक समय ऐसा आता है जब आदमी की इम्यूनिटी बहुत कम हो जाती है तो उसकी मृत्यु तक हो जाती है l एड्स परामर्शदाता श्री सिसोदिया ने एचआईवी के प्रमुख लक्षण बताए है जैसे बार बार टीबी होना, रात के समय तेज बुखार आना, बार बार दस्त लगना, शरीर का वजन दिनों दिन घटना, भूख नहीं लगना, लिंफोनॉड में सूजन आ जाना, बोलने में प्रॉब्लम होना।
बुरहानपुर सीएमएचओ डॉ. राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार 12 अगस्त से 12 अक्टूबर 2025 तक एचआईवी,एड्स का सघन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा,शासकीय महाविद्यालय और सरकारी स्कूलों ओर प्राइवेट स्कूलों में आयोजित किया जायेगा l एड्स विभाग बुरहानपुर का नोडल अधिकारी डॉ.आशुतोष जोशी के निर्देश अनुसार एवं खकनार अस्पताल के सीबीएमओ डॉ. अनुराग सोनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा l खकनार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिलोकचन्द्र यादव ने उपस्थित विद्यार्थियों को एड्स के बारे में जानकारी दी है महाविद्यालय रेड रिबन क्लब प्रभारी मनीष श्रीवास्तव ने रेड रिबन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी है महाविद्यालय में उपस्थित स्टाफ डॉ.कन्हैया चौहान सहायक प्राध्यापक, प्रो.अशोक वास्कले सहायक प्राध्यापक, अतिथि विधान विद्वान महेश्वर रावत, डॉ.बसंता सोलंकी,डॉ.पप्पू रावत,डॉ.हर्षा पवार उपस्थित थे l



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें