नेपानगर जन्माष्टमी पर मटकी फोड़ कार्यक्रम में उमड़ी भारी भीड़,विजेताओं को मिला 17,501हजार का पुरस्कार
प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर के महाराणा चौराहा पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राम राजे मित्र मंडल वार्ड क्रमांक 23 द्वारा पारंपरिक मटकी फोड़ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरवासियों की भारी भीड़ उमड़ी और चारों ओर जय श्रीकृष्ण के जयकारे गूंज उठे।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद नेपानगर के पूर्व अध्यक्ष राजेश चौहान उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए विजेता टीम को 17,501 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया।
मटकी फोड़ प्रतियोगिता में बुरहानपुर के लालबाग से आए हिंदू वीर संघ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मटकी फोड़कर बाजी मारी। उनकी जीत पर उपस्थित लोगों ने जमकर तालियां बजाईं और आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। धार्मिक उल्लास और सांस्कृतिक परंपराओं के संगम वाले इस आयोजन ने पूरे नगर में उत्सव का माहौल बना दिया।आयोजक मंडल ने सभी आगंतुकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें