Skip to main content

अर्चना चिटनिस ने ग्राम बख्खारी के बूथ 275 पर सुनी ‘मन की बात’ कार्यक्रम, ग्रामीणों से संवाद कर विकास कार्यों की समीक्षा की......

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को बुरहानपुर के शाहपुर मंडल अंतर्गत ग्राम बख्खारी के बूथ क्रमांक 275 पर पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकताओं और आमजन के साथ सुनी। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद भी किया और गांव में चल रहे विभिन्न विकास कार्यांे की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

ग्रामीणों से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा की

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने मन की बात कार्यक्रम के उपरांत ग्रामीणों ने संवाद किया। इस दौरान उनकी समस्याएं सुनकर त्वरित निराकरण किया। साथ ही ग्राम में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि ग्राम बख्खारी में लगभग 81 लाख रूपए की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे है। इसमें 6 लाख रूपए की लागत से विठ्ठल मंदिर की बाउंड्रीवाल निर्माण, 3 लाख रूपए की लागत से लोकमाता अहिल्याबाई परिसर का सौंदर्यीकरण, 3 लाख रूपए की लागत से डॉ.भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण, 3 लाख छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना हेतु कार्य, 3 लाख रूपए की लागत से बख्खारी से सुखपुरी तक मुरूमीकरण कार्य, 1 लाख रूपए की लागत से उपग्राम घेहटा में श्री हनुमान मंदिर मंे सौंदर्यीकरण, 11 लाख रूपए की लागत से श्री हनुमान मंदिर में सभा मंडल निर्माण कार्य, 3 लाख की लागत से ग्राम बख्खारी के ग्राम सुखपुरी तक ग्रेवल रोड निर्माण कार्य, 6 लाख की लागत से गोकुल पाटिल के निवास से कैलाश बोरसे के निवास तक तथा लक्ष्मण बोरसे के घर से नरेन्द्र मेढ़े के घर तक सीमंेटीकृत मार्ग निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्यांे की समीक्षा की। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि 42 लाख रूपए की लागत से ग्राम बख्खारी में श्री हनुमान मंदिर से सचिन मोतेकर के खेत तथा एकनाथ पाटिल के खेत तक ग्रेवल रोड का निर्माण कर ग्रामीणों को समर्पित किया गया है।


इस अवसर पर श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि अपने ऊर्जादायी वचनों से देश की सामूहिक चेतना को राष्ट्रनिर्माण हेतु जागृत करने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यक्रम ‘‘मन की बात‘‘ के 125वें संस्करण का श्रवण किया। आदरणीय प्रधानमंत्री जी द्वारा जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित प्रथम ‘‘खेलों इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टीवल‘‘ में पहला स्थान प्राप्त करने वाली मध्यप्रदेश की टीम को हार्दिक बधाई देना तथा अपने कार्यक्रम में शहडोल के फुटबॉल खिलाडि़यों का उत्साहवर्धन कर देश के अन्य फुटबॉल प्रेमियों को शहडोल जाने के लिए प्रेरित करना, हम सभी मध्यप्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

श्रीमती चिटनिस ने कहा कि ‘‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत‘‘ की भावना देश की एकता एवं विकास के लिए अतिआवश्यक है और हमारे खेल इस भावना को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी अपने इस कार्यक्रम में नई जानकारी, नई ऊर्जा और प्रेरणा देने वाले मुद्दों की चर्चा करते हैं। वे बताते हैं कि समाज में कौन-कौन लोग किस-किस भूमिका में काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी अपने इस कार्यक्रम में परंपरागत क्षेत्रों में कुछ अलग करने वालों की और तमाम कठिनाइयों का सामना करते हुए नए क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों की भी चर्चा भी करते हैं। जैसे इस बार आदरणीय मोदी जी द्वारा देशवासियों से शिक्षा, खेल, संस्कृति व सामाजिक उत्कर्ष के संदर्भ में व्यक्त किए गए विचार न सिर्फ मूल्यवान हैं, बल्कि हम सभी को सकारात्मक रूप से कार्य करने की दिशा भी प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा संतोष राठौर, शाहपुर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेन्द्र तिवारी, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, प्रभाकर पाटिल, आदिनाथ सपकाले, सरपंच युवराज बिल्लौरे, उपसरपंच नरेन्द्र मेढ़े, सुनिल पाटिल, सुनिल सपकाले, अशोक पाटिल, हरिभाउ पाटिल, धनराज पाटिल एवं प्रदीप पाटिल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।


              आप देख रहे हैं 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...