pub-4032623511138817 बुरहानपुर में 3-4 दिन में मार्गों को तत्काल करें दुरूस्त-अर्चना चिटनिस सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर में 3-4 दिन में मार्गों को तत्काल करें दुरूस्त-अर्चना चिटनिस

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने बुरहानपुर में जर्जर मार्गों को तत्काल दुरूस्त करते हुए 3 से 4 दिन में कार्य पूर्ण करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि बारिश के कारण सड़कों की स्थिति खराब हुई है। साथ ही पूर्व में मार्गों की मरम्मत के उपरांत भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिस पर श्रीमती चिटनिस ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें ब्लैक लिस्टेड करें। साथ ही मार्गों की पुनः मरम्मत करें। श्रीमती चिटनिस के निर्देश के तत्काल बाद मार्गों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।


अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए निर्देश, अधिकारियों ने मार्ग का किया निरीक्षण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी सहित विभागीय अधिकारियों से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। श्रीमती चिटनिस के निर्देश के बाद संबंधित अधिकारियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मार्ग का निरीक्षण किया। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि आगामी 3 से 4 दिवस के अंदर मार्ग की मरम्मत पूर्ण करें। आगामी त्यौहारों में जनता को कोई परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखे। इसके साथ ही श्रीमती चिटनिस ने नगर के विभिन्न मार्गों की मरम्मत के लिए भी निर्देशित किया।

मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की मिली है प्रशासकीय स्वीकृति, शीघ्र शुरू होगा निर्माण

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मध्यप्रदेश-महाराष्ट्र सीमा लोनी तक 8.65 किलो मीटर सीमेंट कांक्रिट मार्ग निर्माण हेतु 54.13 करोड़ की लागत की प्रशासकीय स्वीकृति मिल चुकी है। आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व में इस मार्ग पर आवागमन को सुगम बनाने हेतु सुदृढ़ीकरण और मरम्मत कार्य के लिए 2 करोड़ 29 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान कराई थी। जिसके बाद मरम्मत का कार्य प्रारंभ हुआ था। किन्तु कार्य में लापरवाही की बात सामने आई है। जिसको लेकर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि सिंधीबस्ती से लोनी महाराष्ट्र सीमा तक 8.65 किलोमीटर मार्ग को आवागमन की सुविधा हेतु मरम्मत का कार्य करने हेतु विशेष प्रयास करते हुए शार्ट टाईम मेंटेनेस 347 सी के लिए लंबे समय से प्रयासरत रही हूं। प्रायः जो मार्ग निर्माण की स्वीकृति जारी कर दी जाती है उस मार्ग की मरम्मत का कार्य नहीं कराया जाता है। किन्तु लगातार जनसमस्या को प्रदेश और केन्द्र सरकार के समक्ष रखते हुए इस कार्य को विशेष रूप से कराने की पहल की थी। श्रीमती चिटनिस ने निर्माण एजेंसी को अधिकारियों ने तत्काल मरम्मत कार्य शुरू करने और दिन-रात कार्य करके कार्य को समाप्त करने के लिए निर्देशित किया है।

श्रीमती अर्चना चिटनिस के निर्देश के बाद किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग संभाग इंदौर कार्यपालन यंत्री रविन्द्र वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी अविनाश सोनी सहित विभागीय अधिकारी तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, डिप्टी कलेक्टर राजेश पाटीदार, नरहरी दीक्षित, विनोद चौकसे, योगेश महाजन, मनोज महाजन, रूद्रेश्वर एंडोले, विनोद कोली, रवि काले, सुरेश लोंडे, दीपक महाजन, विठ्ठल चौधरी, रूपेश लिहनकर एवं सहित अन्य ग्रामीण जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...