बुरहानपुर आईटीआई कॉलेज के सामने एक दुखद दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार और एक ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में, 5 साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।
![]() |
| बुरहानपुर आईटीआई कॉलेज के सामने एक दुखद दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक सवार और एक ट्रक की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में, 5 साल की एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। |
बुरहानपुर के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के मोहन नदी के पास इंदौर-इच्छापुर कलर हाईवे पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। धूलकोट बोरी से एक परिवार काम करने के लिए शाहपुर जा रहा था। बाइक पर पति-पत्नी और उनकी पांच वर्षीय बेटी प्रिया सवार थी।यह एक अत्यंत दुखद घटना है। हम इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में जान गंवाने वाली बच्ची के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते है।
ट्रक का पहिया बच्ची के ऊपर से गुजरा
हादसा तब हुआ जब रास्ते में आए गड्ढे को बचाने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। गिरने के तुरंत बाद सामने से आ रहे ट्रक का पहिया बच्ची प्रिया के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन बेटी को खोकर बेसुध हो गए और रो-रोकर उनका बुरा हाल है।
गड्ढों का शहर बना बुरहानपुर
स्थानीय लोगों का कहना है कि बुरहानपुर में गड्ढे लोगों की जान ले रहे हैं। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि बुरहानपुर को अब "गड्ढों का शहर" कहा जाने लगा है। पिछले एक सप्ताह में गड्ढों के कारण तीन लोगों की जान जा चुकी है। प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे हैं कि आखिर कब तक लोगों की जान गड्ढों की भेंट चढ़ती रहेगी।
![]() |
| बुरहानपुर में गणेश प्रतिमा ले जाते समय हुए एक हादसे में खंडवा निवासी एक 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना शनिवार रात को लालबाग रोड पर हुई। |
बुरहानपुर के नागरिकों का कहना है कि यदि तत्काल प्रभाव से शहर की सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए और जनता को राहत नहीं दी गई तो हमें मजबूरन जनआंदोलन करना पड़ेगा। अब बुरहानपुर की जनता और ज्यादा अन्याय सहन नहीं करेगी। जनता की सुरक्षा और सुविधा सर्वोपरि है। यदि जिम्मेदारों ने लापरवाही जारी रखी तो श्री ठाकुर जनसमुदाय के साथ मिलकर सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेंगे।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें