सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

देडतलाई में 71 महिला पुरुषों ने लिया सुदर्शन क्रिया का आनंद- आर्ट ऑफ लिविंग के चार दिवसीय आनंद की अनुभूति शिविर का समापन...

जवाबदारियों की अधिकता और आवश्यकताओं की सीमितता सुखी जीवन का मूल मंत्र है।

प्रदेश पत्रिका:- तनावरहित और सुखी जीवन का आनंद लेने के लिए मनुष्य को अपनी आवश्यकताओं को सीमित करना होगा, साथ ही जवाबदारीयां अधिक लेना होगी, तभी हम सही अर्थों में जीवन को आनंदमयी बना सकते हैं। यही तनाव रहित जीवन जीने का मूल मंत्र है।उक्त उदगार आर्ट ऑफ़ लिविंग के वरिष्ठ प्रशिक्षक संतोष देवताले ने ग्राम देड़तलाई में विगत 4 दिवस से चल रहे आनंद की अनुभूति शिविर में शामिल हुए प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहीं। आपने कहा कि हमारा मन पैंडुलम की तरह भूत और भविष्यकाल के बीच झूमता रहता है।

भूतकाल का चिंतन करने पर हमें क्रोध आता है तो वहीं भविष्य के बारे में विचार करने पर चिंताएं बढ़ती है। ये दोनों ही हमारे हाथ में नहीं हैं जीवन का वास्तविक आनंद वर्तमान क्षण में है। शिविर में सिखाई जाने वाली सुदर्शन क्रिया हमारे मन को शांत कर इस ज्ञान सूत्र को जीवन में अपनाने का सामर्थ्य देती है। साथी प्रशिक्षिका आर्ट ऑफ लिविंग की जोनल टीचर कोऑर्डिनेटर दीपाली रविंद्र पंडित ने कहा कि 5 साल के बच्चों से लेकर

बड़ी उम्र के सभी महिला पुरुषों के अपने अपने स्तर के तनाव होते हैं इसलिए गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी ने बच्चों, युवा तरुणाई,और व्यस्क महिला पुरुष हेतु विभिन्न कोर्स इस सृष्टि को उपहार स्वरूप प्रदान किए इसी में इन्ट्यूशन प्रोसेस आज के विद्यार्थियों के लिए सृष्टि का अनमोल उपहार हैं। अतिथि सेमिनार के अंतर्गत प्रशिक्षिका दीपाली पंडित के निर्देशन में छठी क्लास की बालिका प्रेणा दीपक अधमने ने आँख पर पट्टी बाँधकर

न सिर्फ कार्ड पर छपी हुई आकृति और रंग को पहचान लिया बल्कि नोट और उस पर लिखे हुए नोट के नंबर को भी उंगलियों से छूकर सही सही बताकर सभी प्रतिभागियों को अचंभित कर दिया।

अपने अनुभव साझा करते हुए सेमिनार के आयोजक विशाल भाले और डॉ॰ विभूति गोलदार ने कहा कि हमारे छोटे से अनुरोध पर इस शिविर में ग्राम के 71 महिला पुरुष साधकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर इस शिविर को भव्य रूप प्रदान किया है। मात्र चार दिन में सभी साधकों ने अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन अनुभव किया है। माजरोद से पधारे शिविरार्थी पिंटू जाधव ने कहा कि मैंने स्वयं अनुभव किया है कि डिप्रेशन से पीड़ित व्यक्ति इस शिविर कि सुदर्शन क्रिया और ज्ञान सूत्र के माध्यम से मात्र 4 दिन में समस्त दवाइयां और उपचार से मुक्त होकर पुनः सहज जिन्दगी में वापस आ जाता है। तुकईथड़ के सोनू भावसार ने कहा यह शिविर वर्तमान समय की आवश्यकता है,परिवार के हर सदस्य को इसका आनंद लेना चाहिए। उपस्थित सभी महिला पुरुष साधकों ने इस सुंदर आयोजन से जीवन में आए सकारात्मक अनुभव के लिए आयोजकगण और बुरहानपुर से पधारे प्रशिक्षकों के प्रति कृतज्ञता के भाव की अभिव्यक्ति की । 

सभी ने एक स्वर में निर्णय लिया की आगामी माह में इसे और भव्य स्तर पर ग्रामवासियों के लिए आयोजित किया जाएगा। 20 अगस्त से प्रारम्भ हुए शिविर में प्रतिदिन सुबह 6:00 से 9 बजे तक सभी शिविरार्थियों को योग ध्यान और प्राणायाम के साथ-साथ जीवन जीने की कला के अनूठे गुर सिखाए गए और समापन सत्र में अतिथि सेमिनार में प्रतिभागियों के परिजन भी शामिल हुए। इस शिविर को भव्य रूप से आयोजित करने में प्रशिक्षक रविंद्र पंडित एवम् महादेव पोकाटे,विजय पाटिल,नंदकिशोर मालवीय, आनंद राठौर, राहुल राय,अरूण गंगराडे, शुभम जैसवाल, शुभांगी भाले, निर्मला पाटिल सहित अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...