सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर परिषद शाहपुर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक अनूठी राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।


‘‘हर घर तिरंगा’’ 

प्रदेश पत्रिका:- अभियान अंतर्गत कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में नगर परिषद शाहपुर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एक अनूठी राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में राष्ट्रभक्ति, पर्यावरण चेतना और बहन-भाई के रिश्ते की सुंदर झलक देखने को मिली।

प्रतियोगिता कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष साधना तिवारी ने की। इस अवसर पर उपाध्यक्ष रजनी चौधरी, जनप्रतिनिधिगण, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिलीप चौहान सहित अन्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय महिलाओं ने रचनात्मकता के साथ ऐसी राखियाँ तैयार की जो न सिर्फ तिरंगे के रंगों से सजी थीं, बल्कि उनमें स्वच्छता और राष्ट्रप्रेम का संदेश भी निहित था।

अध्यक्ष साधना तिवारी ने कहा कि, यह प्रतियोगिता नारीशक्ति की रचनात्मकता का प्रतीक है। राखी के माध्यम से महिलाओं ने देशप्रेम और स्वच्छता का संदेश जिस सुंदरता से प्रस्तुत किया, वह प्रशंसनीय है। स्वच्छता और राष्ट्रभक्ति का ऐसा अनूठा समागम प्रेरणादायक है। यह पहल आने वाली पीढ़ियों को संस्कारों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनाएगी।

यह राखियाँ पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सराहनीय रहीं। कई राखियाँ पुनः उपयोग होने वाली वस्तुओं से तैयार की गईं, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी स्पष्ट हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य हर घर तिरंगा अभियान को जनभागीदारी से जोड़ना और स्वच्छ भारत मिशन के प्रति जन-जागृति लाना हैं।

इन राखियों को माधुरी महाजन, आराधना चौधरी, सरला बारी, दीपाली बारी, रश्मि वाडे, योगिता भांडे, आरती महाजन, सुषमा महाजन, नूतन महाजन, ज्योति बावीस्कर, लक्ष्मी चौधरी द्वारा बनायीं गयी।

तिरंगा रैली आयोजित

छत्रपति शिवाजी महाराज शासकीय महाविद्यालय में ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान अंतर्गत तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा रैली में देशप्रेम और देशभक्ति के नारे भी लगाए गये।

                 आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...