बुरहानपुर, मध्य प्रदेश के खकनार पुलिस ने मंगलवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो अवैध रूप से पिस्तौल ले जा रहे थे।
![]() |
| बुरहानपुर खकनार थाना पुलिस ने अवैध पिस्तौल का परिवहन करते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार |
बुरहानपुर के खकनार थाना पुलिस ने मंगलवारको दो युवकों पर शक हुआ। उनकी जांच पड़ताल की गई और उनके पास से अवैध पिस्तौल प्राप्त हुई जो वह ले जा रहे थे पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त जानकारी के अनुसार अंतरसिंह के मुताबिक, पुलिस ने कांगड़ी रोड पर एक मोटरसाइकिल पर जा रहे दो युवकों को रोका और पूछताछ की। तलाशी के दौरान, उनके पास से दो पिस्तौल बरामद हुईं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महाराष्ट्र के सोनाला से निवासी भावेश पिता गोवर्धन और विशाल पिता श्रीराम बावरे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया और मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें