![]() |
| अजय रघुवंशी |
प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर नगर की खराब सड़को की हालत पर पूरा जिला आक्रोशित है,इस कारण एक होनहार बेटी को अपनी जान भी गंवा ना पड़ी,वही गणेश उत्सव के लिए ले जाई जा रही प्रतिमा भी खराब रोड के कारण खंडित हो गई,किन्तु इतने पर भी ना जिले के भाजपाई नेताओ को शर्म आई ना उन्होंने कोई प्रयास ही किये,वह तो भला हो जिला प्रशासन का की अधिकारीयो ने तत्काल सभी रोडो का पेचवर्क प्रारम्भ करा दिया।
उक्त बात कहते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने जिले के अधिकारियों को साधुवाद प्रेषित किया।
श्री रघुवंशी ने कहा कि जिले के फ़ोटो बाज ओर नोटंकीबाज भाजपा नेताओं में जरा सी भी शर्म ओर नैतिकता नही बची है,जिसके कारण जिले की जनता आज इतने दुख भोग रही है,केवल घोषणाओं की बारिश कर प्रतिदिन अपने फोटो छपवाने के शौकीन इन भाजपाई जनप्रतिनिधियों को जनता की जरा भी फिक्र होती तो आज पूरे जिले में उनके खिलाफ इन प्रकार आक्रोश नही पनपता,इनकी लापरवाही से आज हमने एक होनहार बच्ची खो दी।जिसकी भरपाई होना मुश्किल है।इसके बाद भी किसी नेता के मुंह से कोई आवाज नही निकली वह तो प्रशासन समय पर जागा ओर सड़को की मरम्मत प्रारम्भ हुई,श्री रघुवंशी ने अधिकारियों को धन्यवाद प्रेषित किया और कहा कि इन नेताओ को तो समय आने पर जनता जवाब देगी।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें