बुरहानपुर के मोहना संगम महादेव मंदिर और बोदला संगेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रशासनिक अधिकारियों एव कलेक्टर हर्ष सिंह के साथ मिलकर निरीक्षण किया
बुरहानपुर के मोहना संगम महादेव मंदिर का निरीक्षण खंडवा सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर के जीर्णोद्धार और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
सांसद ने मंदिर में पूजा-अर्चना भी की और अधिकारियों से मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य मंदिर के विकास के लिए चल रही योजनाओं की समीक्षा करना और यह सुनिश्चित करना था कि सभी कार्य समय पर और उचित तरीके से पूरे हों।
खंडवा के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने शुक्रवार दोपहर को बुरहानपुर में स्थित मोहन संगम महादेव मंदिर और बोदला संगेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर सिया हर्ष सिंह और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें