सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अर्चना तिवारी रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बंधने इंदौर से कटनी के लिए निकली अर्चना तिवारी का अबतक कोई सुराग नहीं लगा है।


हाल ही में, इंदौर से कटनी जा रही नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन से अर्चना तिवारी नाम की एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया है। वह रक्षाबंधन के त्यौहार पर अपने घर जा रही थीं और इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही थीं।

लापता होने की जानकारी

  लापता होने की तारीख: 7 अगस्त 2025

  ट्रेन: इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस

  कोच: एसी कोच बी3, बर्थ नंबर 3

  अंतिम लोकेशन: उनका मोबाइल फोन आखिरी बार नर्मदापुरम जिले में नर्मदा नदी पुल के पास ट्रैक किया गया था।

ट्रेन जब कटनी स्टेशन पर पहुंची, तो अर्चना वहां नहीं मिलीं। उनकी सीट पर केवल उनका सामान और राखी, मिठाई जैसी चीजें रखी हुई थीं।

इस मामले की जांच में पुलिस और रेलवे पुलिस (जीआरपी) की कई टीमें लगी हुई हैं। उन्होंने इस मामले में कई तरह से जांच की है:

 खोज अभियान: नर्मदा नदी में एसडीआरएफ और होमगार्ड की टीमों द्वारा बड़े पैमाने पर खोज अभियान चलाया गया।

 सीसीटीवी फुटेज: ट्रेन के रास्ते के सभी स्टेशनों, जैसे भोपाल, रानी कमलापति, और इटारसी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

  पूछताछ: पुलिस ने अर्चना के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं, उनके परिवार के सदस्यों और ट्रेन में उनके सह-यात्रियों से भी पूछताछ की है।

 अन्य शहरों में जांच: पुलिस की टीम जबलपुर भी गई हैं, जहाँ अर्चना की एक पुरानी रूममेट रहती है, ताकि कोई सुराग मिल सके।

इस मामले में अभी तक कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है, और पुलिस कई थ्योरी पर काम कर रही है। उनका पता लगाने के लिए देश भर के पुलिस स्टेशनों को अलर्ट जारी किया गया है।

  अर्चना तिवारी रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बंधने इंदौर से कटनी के लिए निकली अर्चना तिवारी का अबतक कोई सुराग नहीं लगा है। अर्चना 7 अगस्त को इंदौर से नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन के बी3 कोच में सवार हुई थी, उसे 8 अगस्त को कटनी पहुंचना था, लेकिन जब ट्रेन कटनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो परिजनों को अर्चना तो नहीं मिली, लेकिन उसकी सीट पर उसका सामान जरूर मिला। आज अर्चना को 12 दिन पूरे हो चुके है, पूरा रेलवे प्रशासन अर्चना की तलाश में जुटा हुआ है, पुलिस की टीम रेलवे ट्रेक से लेकर जंगलों में अर्चना की तलाश कर रही है, लेकिन अर्चना को कोई अतापता नहीं लग सका।

जंगलों में उतरी पुलिस

8 अगस्त को जब अर्चना के परिजन उसे लेने रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। अर्चना का फोन बंद था। जब पूरी ट्रेन और पूरे रेलवे स्टेशन पर अर्चना नहीं मिली तो परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। अर्चना के गायब होने की खबर धीरे धीरे पूरे प्रदेश में फैल गई। रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया, अचर्न की मुस्तेदी के साथ तलाश की गई, यहां तक की उसे नर्मदा नदी में भी ढूंढ़ा गया, लेकिन अर्चन नहीं मिली। इसके बाद अर्चना की तलाश के लिए ऑल इंडिया में खोजने के निर्देश दिए गए। रेलवे पुलिस ने राजधानी भोपाल से लेकर बिलासपुर के रेलवे ट्रैक को छान मारा, लेकिन अर्चना नहीं मिली। पुलिस अब अर्चना की तलाश के लिए भोपाल-ओबेदुल्लागंज-बरखेड़ा के जंगलों में उतरी है।

अर्चना की मानव तस्करी?

अर्चना को गायब हुए 12 दिन हो गए है, एक भाई की कलाई अबतक सूनी है। वही परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। अर्चना के परिजनों ने उसकी सलामती के लिए महामृत्युंजय का जाप कराया, वहीं प्रदेश के मुखिया मोहन यादव से सीबीआई जांच की मांग की है। इतना ही नहीं अर्चना के परिजनों ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। अर्चना के पिता का कहना है कि उनकी बेटी अर्चना का अबतक कोई सुराग नहीं लगा है, यह गंभीर है। दिन प्रति दिन उनकी चिंता बढ़ती जा रही है, परिवार के लोगों का स्वास्थ्य खराब होता जा रहा है। अर्चना के पिता का कहना है कि अर्चना प्रदेश से बाहर जा सकती है, उसकी मानव तस्करी हो सकती है। इसलिए सीएम मोहन यादव मामले को गंभीरता से ले और सीबीआई जांच कराएं। 

आपको बता दें कि अर्चना की तलाश के लिए पुलिस कई रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे तलाश चुकी है, लेकिन अर्चना कहीं नजर नहीं आई। इतना ही नहीं पुलिस कई किलोमीटर का रेलवे ट्रैक पर भी तलाश कर चुकी, लेकिन पुलिस को अर्चना नहीं मिलीं। पुलिस अब भोपाल से बरखेड़ा के बीच के जंगलों में तलाश कर रही है। इसके लिए पुलिस की एक टीम जंगलों में उतर चुकी है। फिलहाल अर्चना की तलाश जारी है।

मिडघाट ट्रैक पर सर्चिंग अभियान

अर्चना तिवारी मिसिंग मामले में सुराग तलाशने के लिए पुलिस की पहल पर वन विभाग और रेलवे की संयुक्त टीम ने रविवार को बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया। अधिकारियों की यह विशेष टीम करीब 25 किलोमीटर लंबे रेलवे ट्रैक पर अलग-अलग हिस्सों में सर्चिंग करती नजर आई। टीम ने रेलवे ट्रैक से लगे जंगल और ऊबड़-खाबड़ रास्तों की गहन तलाशी ली। पुलिस करीब 10 किलोमीटर जंगल के अंदर जाकर रेलवे ट्रैक तक पहुंची और अर्चना तिवारी से जुड़े संभावित साक्ष्यों की तलाश कर रही है।


आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...