सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपा लिमिटेड में सतर्कता मुहिम का आगाज़ सीएमडी बोले – “पारदर्शिता ही विश्वास और प्रगति का आधार”।

प्रदेश पत्रिका:- सतर्कता सिर्फ एक विभागीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि हर अधिकारी-कर्मचारी की साझा जिम्मेदारी है। पारदर्शिता ही विश्वास का आधार है और यही विश्वास नेपा लिमिटेड को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा यह बात नेपा लिमिटेड के सीएमडी कमोडोर अरविंद वढेरा विशिष्ट सेवा मेडल ने सोमवार को कही। वे नेपा लिमिटेड के प्रशासनिक कार्यालय स्थित केंद्रीय सभागार में सतर्कता विभाग द्वारा आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 के शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे।

तीन माह तक चलेगी सतर्कता मुहिम

इस वर्ष केंद्रीय सतर्कता आयोग, नई दिल्ली के दिशा-निर्देशन में ‘सतर्कता: हमारी साझा जिम्मेदारी’ विषय पर 18 अगस्त से 17 नवंबर तक तीन माह की विशेष मुहिम चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों में पारदर्शिता, प्रक्रियागत शुचिता और जवाबदेही की भावना को और मजबूत करना है।

मास्टर ट्रेनर्स को मिली विशेष ट्रेनिंग

मुहिम में मुख्य भूमिका निभा रहे मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत कुमार, भारतीय राजस्व सेवा के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अधिकारियों को इन्वेस्टिगेशन और चार्जशीट प्रॉसीजर की बारीकियां सिखाई गईं। उन्होंने कहा सतर्कता तभी सार्थक है जब हर कर्मचारी खुद को इस प्रक्रिया का सक्रिय भागीदार माने। नेपा लिमिटेड की यह पहल कार्यसंस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

इन अफसरों ने लिया प्रशिक्षण

इस विशेष प्रशिक्षण में उप प्रबंधक सतर्कता प्रकोष्ठ विजेंद्र चौधरी, सहायक अधिकारी सतर्कता प्रकोष्ठ धनंजय प्रसाद मिश्रा, उप प्रबंधक पावर हाउस सुधीर कुमार पटले, प्रभारी विभागाध्यक्ष डी-इंकिंग संयंत्र, तकनीकी सचिव-सीएमडी प्रशांत सोनी, सहायक प्रबंधक पेपर मशीन संतोष तारापुरे, सहायक विधि अधिकारी दीपक सिंह ठाकुर और सहायक अधिकारी कार्मिक एवं प्रशासन राजेंद्र चौधरी ने मास्टर ट्रेनर्स के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

शिविर के दौरान वरिष्ठ प्रबंधक कार्मिक एवं प्रशासन ज्ञानेश्वर खैरनार, प्रबंधक विद्युत किशोर महाजन, प्रबंधक वाणिज्य राजेंद्र जाधव और प्रबंधक विपणन प्रशांत कुमार बैथालू मौजूद रहे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...