सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नई दिल्ली में संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए सांसद ज्ञानेश्वर पाटील...

संसदीय क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिये बने विशेष परियोजना

प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय संस्कृति व पर्यटन मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय की सलाहकार समिति की नई दिल्ली में हुई बैठक में खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने सहभागिता कर खंडवा संसदीय क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक स्थलों को देशभर के पर्यटकों से जोड़ने संबंधी विषय को प्रमुखता से रखा।

- स्वदेश दर्शन' और 'प्रसाद' योजना में उक्त पर्यटन स्थलों को सम्मिलित किया जाए 

- संसदीय क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं

- धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में बढ़ते कदम

धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण है स्थल

सांसद पाटील ने बैठक में अपनी बात रखते हुए कहा कि खंडवा संसदीय क्षेत्र में स्थित ओंकारेश्वर, चार कुंड, असीरगढ़ का किला, कुंडी भंडारा, राजा जयसिंह की छतरी, जैन मंदिर बहादरपुर, राम झरोखा मंदिर, कबीर मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर, जयंती माता मंदिर, पेशवा बाजीराव (प्रथम) का स्मारक, हनुमंतिया टापू जैसे ऐतिहासिक स्थल हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। यह स्थल न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं, बल्कि इनकी प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिकता देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करने की क्षमता रखते हैं। इन पर्यटन स्थलों के संरक्षण, विकास और विश्व स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए कोई विशेष परियोजना बनाई जाए। साथ ही केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं जैसे 'स्वदेश दर्शन' और 'प्रसाद योजना' के अंतर्गत इन स्थलों को शामिल किया जाए। पर्यटन का विकास न केवल क्षेत्र की आर्थिक प्रगति में सहायक होगा बल्कि इससे स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर भी प्राप्त होंगे। यह हमारे युवाओं को अपने ही क्षेत्र में काम करने का अवसर देगा।

सांसद ने लोकसभा में रखी थी मांग

उल्लेखनीय हैं कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने विगत दिनों लोकसभा में संसदीय क्षेत्र खंडवा के धार्मिक व ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को विकसित करने के लिए विशिष्ट परियोजना बनाने की मांग सदन के माध्यम से पुरजोर तरीके से रखी थी।सांसद ने बताया था कि मेरे संसदीय क्षेत्र खंडवा के अंतर्गत यहाँ असीरगढ़ का किला, कुण्डी भंडारा, राजा जयसिंह की छतरी, जैन मंदिर, श्रीराम झरोखा मंदिर, कबीर मंदिर, स्वामी नारायण मंदिर, जयंती माता मंदिर (बडवाह) पेशवा बाजीराव (प्रथम) का स्मारक(बडवाह) हनुमंतिया टापू और ओंकारेश्वर सहित अन्य कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।पर्यटन न केवल राज्य की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देता है बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करता है। इन अमूल्य धरोहरों का दीर्घकालिक संरक्षण और प्रभावी रखरखाव सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। 

इन पर्यटन स्थलों का रखरखाव केवल सौंदर्गीकरण का विषय नहीं है, बल्कि यह राज्य के आर्थिक भविष्य और सांस्कृतिक पहचान का भी प्रतीक है। उन्होंने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से अनुरोध किया था कि पर्यटन स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए कोई विशिष्ट परियोजना चलाई जाए तथा उस हेतु आवश्यक धनराशि आवंटित की जाए या केंद्र सरकार की विभिन्न पर्यटन विकास योजनाओं, जैसे 'स्वदेश दर्शन' और 'प्रसाद' योजना में उक्त पर्यटन स्थलों को सम्मिलित किया जाए जिससे यह राज्य देश के अग्रणी पर्यटन स्थलों में शुमार हो सके।

            आप देख रहे है 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...