सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीन मौतों और गणेश प्रतिमाओं के खंडित होने के दृष्टिगत प्रशासनिक सक्रियता की है दरकार : रघुवंशी

प्रदेश पत्रिका:- गणेश जी की प्रतिमा ले जाते वक्त फिर एक हादसा हुआ, जिसमे दो युवा घायल हो गए, किन्तु इतने सारे हादसों के बावजूद भी प्रशासन की नींद नहीं खुल रही है। बल्कि वह निकम्मे नेताओ के इशारे पर कोई कार्यवाही करना ही नही चाहता। पूरे बुरहानपुर की सड़कों की स्थिति खराब है, सुधार के नाम पर लीपापोती के अलावा कुछ नही हो रहा, इन गड्डो के कारण जहाँ तीन मौत हुई वही कई सारी गणेश जी की प्रतिमा स्थापना से पहले ही विसर्जन करना पड़ी, किन्तु ताज्जुब इस बात का है कि हमारे जनप्रतिनिधियों के कान पर तो खैर जूं तक नही रेंग रही किन्तु अधिकारी भी पता नही क्यों उनकी कठपुतली बन कर गूंगे बहरे बने बैठे है। आज तक कोई ठोस कार्यवाही उक्त मामले में नहीं की जा रही,। उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने प्रशासन के अधिकारियों पर प्रश्न खड़े कर कहा कि गणेश जी की स्थापना के पूर्व से लेकर आज तक नगर की जनता में भारी आक्रोश पनप रहा है, 

इस कारण तीन युवा बच्चो की मौत हुई, कई प्रतिमा खंडित हुई किन्तु प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर हर मामले की लीपापोती में लगा है और भाजपाई ठेकेदारों को बचाने में लगा है। श्री रघुवंशी ने कहा कि बड़ी मूर्ति बनाने पर मूर्तिकार पर प्रकरण दर्ज हुआ, यहाँ तक कि ट्रेक्टर चालक पर भी प्रकरण दर्ज हुए लेकिन मजाल की किसी भी सड़क के ठेकेदार या पेंच वर्क करने वाले पर कोई प्रकरण दर्ज हुआ हो, क्या कारण है कि इनको बचाया जा रहा है, क्या केवल ये ठेकेदार भाजपाई है इसलिए या सांसद और विधायक के चेले है इसलिए...?

 श्री रघुवंशी ने मांग की है कि सड़के जो खुदी है वह ठेकेदारों की लालच में खुदी, अगर पेंचवर्क में ढिलाई की गई तो केवल वे नेताओ के चमचे है इसलिये अतः इन पर फौरन प्रकरण दर्ज हो। श्री रघुवंशी ने शासन, प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि विसर्जन से पूर्व उन तमाम रास्तो के गड्ढे आदि में सुधार कर लेवे जिनसे प्रतिमाओं का विसर्जन होना है, किन्तु इस के बाद भी कोई बड़ा हादसा होता है तो उसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...