हर घर तिरंगा अभियान" के तहत बुरहानपुर में सूर्यपुत्री ताप्ती नदी में नाव पर सवार होकर भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस(दीदी) महापौर, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ ताप्ती नदी के बीच पहुंची। ताप्ती नदी की लहरों के बीच देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को लहराया। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नागझिरी घाट, राजघाट पर बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे।
![]() |
| बुरहानपुर में ताप्ती नदी में निकाली तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के नारो से गूंजा ताप्ती कछार |
आजादी के अमृत महोत्सव को हर कोई अपने तरीके से मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में एक नवाचार मां ताप्ती नदी के बीच लहरो में दर्जनों नावें उसमे सवार देश भक्त नागरिक, कार्यकर्ताओ ने तिरंगा लहराया। "हर घर तिरंगा अभियान" के तहत बुरहानपुर में सूर्यपुत्री ताप्ती नदी में नाव पर सवार होकर भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व कैबिनेट मंत्री अर्चना चिटनिस (दीदी ) महापौर, पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ता और समर्थकों के साथ ताप्ती नदी के बीच पहुंची। ताप्ती नदी की लहरों के बीच देश की आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा को लहराया। इस अनोखी तिरंगा यात्रा को देखने के लिए नागझिरी घाट, राजघाट पर बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे। घाट पर मौजूद लोगों ने देश की आजादी का जश्न मनाते हुए देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से नगर और आसपास के गांवों में मां ताप्ती के तट गुंजायमान हो उठे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आव्हान पर पूरा देश आजादी का जशन मना रहा है। शहर की सभी सड़कों और गलियों पर अलग-अलग स्वरूपों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। उसी क्रम में हमने ताप्ती नदी में अनोखी तिरंगा यात्रा निकाली। देश भर में जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। लेकिन मध्य प्रदेश के बुरहानपुर की तिरंगा यात्रा सबसे अलग है। तिरंगा यात्रा में ताप्ती नदी के नागझिरी घाट से राजघाट तक निकाली गई। लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। सभी नावों पर तिरंगा शान से लहरा रहा था। इस अनोखी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए लोगों के चेहरे पर एक अलग ही उत्साह दिखाई दिया।
बुरहानपुर शहर ताप्ती नदी के तट पर बसा है, वह भी हमारे और शहर के लिए एक जीवनदायिनी के रूप में है। इसलिए ताप्ती नदी को स्वच्छ और अविरल बनाए रखने के संकल्प और इस संकल्प को शहरवासियों तक पहुंचाने के उद्देश्य के साथ ताप्ती नदी में यह तिरंगा यात्रा निकाली है। ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचा है, जहां पर आजादी का जश्न न मनाया जा रहा हो। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रयासों से ही संभव हुआ है कि राष्ट्रीय ध्वज जिसे फहराने का काम पहले कुछ विशेष लोगों के हाथों में होता था, लेकिन अब घर-घर में तिरंगा फहराया जा रहा है।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें