प्रदेश पत्रिका:- पोला पर्व के मौके पर नेपानगर विधायक मंजु दादु ने गृह ग्राम कानापुर मे विधि विधान से बैल पुजा की। उन्होंने बैल को तिलक लगाया, आरती उतारी और फिर गुड की रोटी और चावल के व्यंजन खिलाएं। ग्राम में सुबह से ही पोला पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई थी। सबसे पहले गांव भर के करीब 50 बैलों को हनुमान मंदिर ले जाया गया। यहां किसानों ने मत्था टेककर गांव और देश, प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की। इसके बाद क्षेत्र में उत्सव मनाया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में इसकी खासी धूम रही, यहां परंपरागत तरीके से पोला पर्व मनाया गया। विधायक मंजू दादू ने क्षेत्र वासियों को पोला पर्व की बधाई दी।
उल्लेखनीय हैं कि पोला पर्व पर किसान और पशुपाल बैलों से कोई काम नहीं करवाते है। घरों में महिलाओं ने पूरणपोली सहित अन्य व्यंजन बनाए और बैलों को खिलाया। पोले से एक दिन पहले हल्दी, घी और अरबी के पत्तों से बैलों के कंधों की मालिश की गई। ऐसी मान्यता है कि सालभर काम करने से होने वाला दर्द मालिश से दूर हो जाता है। ग्रामीणों ने परिचित बैल मालिकों के घर जाकर उन्हें नारियल भेंट किया। बैलों की पूजा, अर्चना कर नैवैद्य खिलाया।हुई तोरण प्रतियोगिता
ग्राम कानापुर में पोला पर्व के अवसर प्रतिवर्ष अनुसार तोरण प्रतियोगिता आयोजित हुई जिसमें में किसान भाइयों एवं ग्रामीणों के साथ विधायक भी सम्मिलित हुई।
इस दौरान ग्राम के पटेल, मंडल अध्यक्ष महेंद्र जोगी,जिला भाजपा पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष सुभाष महाजन, पंकज महाजन, गजानंद महाजन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण किसान उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें