सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कल्चुरी कलाल समाज बुरहानपुर - श्री आनंद प्रकाश चौकसे पुनः जिला अध्यक्ष मनोनीत....

प्रदेश पत्रिका:- वैज्ञानिक शोध से आगे चल रहे हैहय कल्चुरी समाज के समाजबंधुओं की सोच में बदलाव लाने का बीड़ा जब से विकास पुरोधा, वैज्ञानिक सोच के धनी श्री आनंद प्रकाश जी चौकसे के हाथ में आया है इन्होंने समाज के इंजीनियर प्रवीण चौकसे, राजेश शिवहरे जैसे अनेक विश्वकर्माओ का साथ लेकर नए तरीके से विकास की ईमारत खड़ी करने के साथ साथ सभी वर्गों को एक माला का मोती बनाकर मजबूत धागे में पिरोया।

श्री चौकसे के सकारात्मक सोच का नतीजा ही है प्राचीन और विस्तृत कल्चुरी कलाल समाज के जिले में दो हाईटेक मंगल भवन बुरहानपुर के साथ दोइफोडिया में खड़े है।

    यहां बड़ी बात यह है अनेक समृद्ध और विकसित समाजों के बीच एक मात्र हैहय कल्चुरी कलाल समाज है जिसके जिले में दो मंगल भवन समाज बंधुओं को रियायती दर पर मिल रहे है।

 श्री आनंद प्रकाश चौकसे सर की सकारात्मक सोच और समाज के लिए कुछ करने की ललक का परिणाम है समाज सशक्त संगठन सामाजिक समानता के साथ समग्र विकास की और बढ़ रहा है।

विगत दिवस समाज के मंगल भवन में आयोजित साधारण सभा में संगठनात्मक ढांचे पर हुई चर्चा पर निष्कर्ष निकाला गया कि कल्चुरी कलाल समाज परंपरा और आधुनिकता के मिश्रण का संतुलन बनाकर नई पहचान गढ़ रहे है समाज को श्री आनंद प्रकाश जी चौकसे की महती आवश्यकता है अतः विस्तार का पहले क्रम में सर का अध्यक्षीय कार्यकाल यथावत रखा जाएगा। अन्य कार्यकारिणी का गठन आपसी सहमति अथवा समर्थन के आधार पर जिम्मेवारी (पद) सौंपे जायेगे।

समाज के लिए बड़ी बात यह है निमाड़ जिले में ही नहीं अपितु प्रदेश पटल पर समाज की सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाने के साथ साथ आर्थिक संरचना को मजबूती प्रदान करती दिखा रही है।

अपने दूसरे कार्यकाल के लिए सर्व सम्मति से अध्यक्षीय भार उठाने वाले आनंद प्रकाश चौकसे सर ने समाज बंधुओं को आश्वत करते हुए वचन दिया है हाईटेक मंगल भवन बुरहानपुर के प्रत्येक भवन में एसी लगवाए जायेगे । दोइफोडिया भवन को बनाने में निरंतरता के साथ पूरा किया जाएगा। अर्थ की समस्या को आड़े नहीं दिया जाएगा।

बुरहानपुर मंगल भवन के ग्राउंड फ्लोर पर होटल का संचालन शुरू करने का प्लान भी गतिमान है इस विषय में जल्द निर्णय लिया जाएगा।

 समाज के योग्य एवं पेशे से इंजिनियर श्री प्रवीण चौकसे जी का मानना है समाज के लिए हो रहे कार्य विरासत के रूप में जमा हो रहे है। समाज की विरासत अध्यक्ष श्री आनंद प्रकाश जी चौकसे के साथ समाज के युवाओं, मातृशक्ति एवं बुजुर्ग वरिष्ठों के मार्गदर्शन कड़ी मेहनत, अनुशासन के साथ साथ सामूहिक एकता के बूते ही संभव हो सका है।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...