बुरहानपुर के गोविंदपुरम कॉलोनी के कई निवासियों ने आज एक पीड़ित परिवार के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से कॉलोनी में मौजूद (गड्ढों) की मरम्मत की मांग की। निवासियों का कहना है कि सड़क पर मौजूद बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं,
![]() |
| मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, मे 26 अगस्त 2025 |
![]() |
| बुरहानपुर: गोविंदपुरम कॉलोनी के निवासियों ने कलेक्टर से गड्ढों की मरम्मत की मांग की। |
बुरहानपुर मे 26 अगस्त 2025 को गोविंदपुरम कॉलोनी के कई निवासियों ने आज एक पीड़ित परिवार के साथ जिला पंचायत कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर से कॉलोनी में मौजूद गडौ (गड्ढों) की मरम्मत की मांग की। निवासियों का कहना है कि सड़क पर मौजूद बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पीड़ित परिवार ने कलेक्टर को बताया कि हाल ही में गड्ढों के कारण उनके परिवार के एक सदस्य को चोटें आईं। उन्होंने इस समस्या की गंभीरता को उजागर करते हुए तत्काल कार्रवाई की गुहार लगाई।
कॉलोनीवासियों ने कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने सड़कों की खस्ताहालत का पूरा ब्यौरा दिया। ज्ञापन में बताया गया है कि कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। निवासियों ने जोर देकर कहा कि इन गड्ढों की वजह से न केवल वाहनों को नुकसान हो रहा है, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी खतरा बढ़ गया है।
कलेक्टर ने निवासियों की शिकायत को गंभीरता से सुना और उन्हें जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभाग को तत्काल मौके का मुआयना करने और मरम्मत का काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
कुछ दिन पहले कृतिका कि सड़क हादसे में गड्ढों के कारण वह ट्रक से टकरा गई थी जिसे देखते हुए आजाद नगर निवासी मोहम्मद फरीद ने घायल छात्रा को निजी अस्पताल पहुंचाया था। घायल कीर्ति ने खुद ही परिजनों को घटना की सूचना दिलाई थी। अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उसने परिवार को हिम्मत दी और कहा कि वह जल्द ठीक हो जाएगी। लेकिन गुरुवार को अचानक उसकी हालत बिगड़ गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शाम 4 बजे अंतिम संस्कार किया गया।
गोविंदपुरम कॉलोनी के निवासियों को उम्मीद है कि प्रशासन इस मामले में तुरंत कार्रवाई करेगा और उन्हें गड्ढों की समस्या से राहत मिलेगी।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें