बुरहानपुर नगर विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महापौर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ त्रि-मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।
आज बुरहानपुर नगर विकास और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए महापौर, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ त्रि-मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0, नगर की सड़कों और नालों के निर्माण, स्वच्छता अभियान और प्लास्टिक प्रतिबंध सहित सभी प्रमुख योजनाओं की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया गया।
हमने यह सुनिश्चित किया कि सभी विभाग समन्वयता से कार्य करें और जनता तक योजनाओं के वास्तविक लाभ पहुँचें। आने वाले सप्ताह में सार्थक और परिणाममुखी कार्ययोजना पर शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा।
शहरी विकास और नागरिकों की सुविधा हमारी प्राथमिकता है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें