सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रदेश में 20 करोड़ में से बुरहानपुर विधानसभा के किसानों को मिला 5 करोड़ से अधिक का मुआवजा-अर्चना चिटनिस.…

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर में मई और जुुलाई 2025 को प्राकृतिक आपदा से हुई फसल क्षति के लिए राशि राशि वितरण अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने वीडियों कॉफ्रेसिंग के माध्यम प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से 20 करोड़ से अधिक की राहत राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे उनके खातों में अंतरण किया। यह राहत राशि प्रदेश के 11 जिलों के 17 हजार 500 से अधिक कृषकों को दी गई है। इसमें बुरहानपुर विधानसभा के 33 गांवों के 433 प्रभावित किसानों को फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) के लिए 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए की राहत राशि प्रदान की गई। यह मुआवजा न केवल किसानों की अगली फसल की तैयारी में सहारा बनेगा बल्कि यह भाजपा सरकार की किसान-हितैषी सोच का प्रतीक भी है।


श्रीमती अर्चना चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर जिले के 38 ग्रामों के 456 प्रभावित किसानों के खातें में 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रूपए फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) राहत राशि का अंतरण किया गया है। इसमें बुरहानपुर विधानसभा के 33 ग्रामों के 433 किसानों के खातें में 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए तथा नेपानगर विधानसभा के 5 ग्रामों के 23 किसानों के खातें मंे 20 लाख 36 हजार 900 रूपए की राशि वितरित की गई। बुरहानपुर के एनआईसी कक्ष वीडियो कॉन्फ्रेसिंग अवसर पर कलेक्टर हर्षसिंह, महापौर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, जिला उपाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य किशोर पाटिल, किशोर शाह, आदित्य प्रजापति एवं मनोज टंडन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व किसान उपस्थित थे।

श्रीमती चिटनिस ने किसानों की ओर से मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री जी ने किसानों का दर्द समझा और उन्हें राहत राशि प्रदान की। प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता राशि जारी होने से किसान काफी खुश है। श्रीमती चिटनिस ने उन सभी जनप्रतिनिधियों व प्रशासनिक अधिकारियों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस कार्य को समय पर पूरा किया।

ज्ञात हो कि बुरहानपुर जिले में 27 मई और 29 जुलाई 2025 में अंधड़, आंधी, तूफान से नुकसान हुआ था। जिसके बाद विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने प्रभावित क्षेत्रों एवं खेतों में जाकर किसानों के हालचाल जाने थे। जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया था और शीघ्रता-शीघ्र प्रभावित क्षेत्रों में नुकसानी का सर्वे कर मुआवजा दिए जाने की मांग रखी थी। आंधी से बनी परिस्थिति से बुरहानपुर के किसानों के हालात चिंताजनक थे।

वर्ष 2024 में 65 करोड़ का मुआवजा किया था वितरित

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि मई-जून वर्ष 2024 में भी बुरहानपुर जिले में अंधड़, आंधी-तूफान से प्रभावित केला फसल को जुलाई 2024 में लगभग 65 करोड़ रूपए का मुआवजा वितरित किया गया था। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने गांव, गरीब और किसानों की चिंता की है। कृषि कल्याण को प्राथमिकता दी गई है। हमारी कथनी और करनी में अंतर नहीं होना चाहिए। केन्द्र और राज्य सरकार ने जो कहा वह किया है। पूर्व सरकार और वर्तमान सरकार के कार्यांे में जमीन-आसमान का अंतर है।

मई-जुलाई 2025 को बुरहानपुर में आई थी प्राकृतिक आपदा

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में माह मई-जुलाई 2025 में आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप प्रभावित किसानों के खातो में राशि का वितरण किया जा सका।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...