अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि पर विशाल रक्तदान शिविर आयोजित — युवाओं ने बढ़-चढ़कर किया रक्तदान, मानवता को दी नई संजीवनी।
प्रदेश पत्रिका:- स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद लाला जगत नारायण जी की 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज बुरहानपुर जिला अस्पताल में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने भारी उत्साह के साथ भाग लेकर मानवता की मिसाल पेश की।सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक चले इस रक्तदान शिविर में सैकड़ों युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य में समाजसेवी एवं कर्मचारी नेता ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ,भाजपा युवा नेता गजेंद्र पाटिल, भाजपा नेता आदित्य प्रजापति, समाजसेवी ,प्रियांक सिंह ठाकुर, रविंद्र खरबंदा, सचिन गाढ़े और आयुष भावसार ने सक्रिय भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में रक्तदाताओं को प्रमाण पत्र एवं मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गजेंद्र पाटिल ने कहा:
ब्लड की अत्यधिक आवश्यकता है, युवाओं को इस दिशा में आगे आकर नियमित रक्तदान करना चाहिए।”
वहीं प्रियांक सिंह ठाकुर ने कहा:
“ब्लड कोई वस्तु नहीं जो आसानी से मिल जाए, यह जीवन की डोर है – आपका एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचा सकता है।”
शिविर के दौरान वरिष्ठ पत्रकार गोपाल देवकर, गणेश दूनगे,राजू सिंह राठौड़, रेहान खान, बसीर अहमद, अय्यूब खान, मोहम्मद अफजल समेत शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।
इस रक्तदान शिविर की चारों ओर प्रशंसा हो रही है और यह पहल आज के युवाओं को राष्ट्र सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की ओर प्रेरित कर रही है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें