pub-4032623511138817 6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा-अर्चना चिटनिस.... सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

6 सितंबर को जिले के 456 फसल प्रभावित किसानों के खातों में 5.21 करोड़ से अधिक की राशि का अंतरण होगा-अर्चना चिटनिस....

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मई-जुलाई 2025 में बुरहानपुर जिले में आए आंधी, तूफान से प्रभावित किसानों को 6 सितंबर 2025 को राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया जाएगा। बुरहानपुर जिले के 38 ग्रामों के 456 प्रभावित किसानों के खातें में 5 करोड़ 21 लाख 84 हजार 571 रूपए फसल नुकसानी (केला एवं अन्य फसलों) राहत राशि का अंतरण किया जाएगा। इसमें बुरहानपुर तहसील के 33 ग्रामों के 433 किसानों के खातें में 5 करोड़ 1 लाख 47 हजार 671 रूपए तथा नेपानगर तहसील के 5 ग्रामों के 23 किसानों के खातें में 20 लाख 36 हजार 900 रूपए की राशि वितरित की जाएगी। 

ज्ञात हो कि बुरहानपुर जिले में मई और जुलाई में आंधी-तूफान से फसलें प्रभावित हुई थी। इसको लेकर मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से मुलाकात कर शीघ्र राहत राशि प्रदान करने की मांग की थी। जिसके परिणाम स्वरूप राहत राशि जारी की जा रही है। श्रीमती चिटनिस ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, बुरहानपुर जिले में माह 27 मई एवं 29 जुलाई 2025 को आयी आंधी तूफान के चलते केला फसल को काफी नुकसान हुआ था। इस दौरान तत्काल सर्वे दल का गठन कर फसल नुकसानी का सर्वे कार्य किया गया तथा आरबीसी 6-4 के तहत फसल नुकसानी के प्रकरण तैयार करते हुए शासन स्तर पर प्रकरणों को प्रेषित करने की कार्यवाही की गई। जिसके फलस्वरूप 6 सितंबर 2025 को प्रभावित किसानों के खातो में राशि का वितरण किया जाएगा।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि, दिन-रात मेहनत करने के बाद प्राकृतिक आपदा से फसल बर्बाद हो जाए, तो ऐसे में किसान के दर्द का अंदाजा कोई और नहीं लगा सकता है। संकट की इस घड़ी में, भारतीय जनता पार्टी की सरकार हमेशा किसानों के साथ रहती है। केले की फसल की 50 प्रतिशत से अधिक क्षति होने पर 2 लाख रुपए प्रति हेक्टेयर की दर से राहत राशि दी जा रही है। हमने केला फसल की हानि पर अधिकतम दी जाने वाली राशि की सीमा को रूपए 3 लाख से बढ़ाकर रूपए 6 लाख किया है। यह किसानों की सरकार है। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि, हमारी सरकार ने हमेशा किसानों की चिंता की है। किसानों पर जब भी संकट आया, भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों के संकट में उनके साथ खड़े रहती है।


             आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...