प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को देश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए . .भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने
एक पेड़ मां के नाम , रक्तदान शिविर , किताबों का वितरण ,स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन एंव हेल्थ कैंप जैसे सेवा प्रकल्प होगें सारकार
प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को देश भर में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाए जाने को लेकर 10 सितंबर को राजस्थानी भवन इंदिरा कॉलोनी में जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यकम्र दिप प्रज्वलन से प्रारम्भ हुवा । भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनासेज माने,पुर्व मंत्री एंव विघायक एवं प्रदेश भाजपा प्रवक्तता श्रीमती अर्चना चिटनिस, नेपानगर विघायक मंजु राजेन्द्र दादु, महापोर श्रीमती माधुरी अतुल पटेल,जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, पुर्व जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, महामंत्री राहुल जाधव,सुभानसिह चौहान, चिंतामन महान द्वारा किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुवें भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मनोज माने ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर को देश भर में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला बुरहानपुर भारतीय जनता पार्टी ने फैसला किया है कि वो 17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक जिले में सेवा पखवाड़ा मनाएगी। बुरहानपुर एवं नेपानगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिले भर में स्वच्छता अभियान के तहत सफ ाई की जाएगी। सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजन के सफल संचालन एवं विभिन्न कार्यक्रमों के लिए पांच पांच सदस्यों के अगुवाई में टोली बनाई गई है। जिसके अंतर्गत एक पेड़ मां के नाम , रक्तदान शिविर , किताबों का वितरण ,स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन एंव हेल्थ कैंप आयोजीत होंगे।प्रदेश भाजपा प्रवक्त्ता एंव विघायक श्रीमती अर्चना चिटनिस दीदी ने अपनी बात रखते हुवें कहा कि भाजपा द्वारा 17 सितंबर से 2अक्टू 2025 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मान.नरेंद्र मोदी जी द्वारा भारत में चलाए जा रहे स्वच्छता, हर घर जल, एक पेड़ मां के नाम जैसा अभियान अपने देश समाज के लिए ही नहीं वरन हमारे अपने बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु महत्वपूर्ण है।
हमें बुरहानपुर को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने हेतु एक विशेष प्रकार का संकल्प लेकर इस सेवा पखवाड़े में हर घर पर कपड़े की थैली और घर में तेल, दूध लाने हेतु बर्नी खरीदने हेतु समाज में जन जागृति लाना चाहिए। ये बर्नी और कपड़े की थैली ही प्लास्टिक मुक्त बुरहानपुर बनाने में हमारे लिए सहायक बन सकती है। क्योंकि घर से बर्नी और कपड़े की थैली लेकर जाओगे तो दूध और सब्जी प्लास्टिक थैली में नहीं लाओगे।इस अवसर पर नेपानगर विघायक मंजु दादु ने अपने संबोधन में कहा कि नेपानगर क्षेत्र में 17 सितंबर से 2अक्टू 2025 तक सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत तय सभी कार्यक्रम आयोजीत किए जायेगें। वही सांसद प्रतिनिधि आदित्य प्रजापति ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव अंतर्गत खेल प्रतियोगीताए कराई जा रही है। हम खेल को प्रोत्साहीत करेगें। विभिन्न प्रतियोगीताए कराएगें। श्री ईश्वर चौहान ने कहा कि राजघट सहित अन्य स्थानो पर सफाई कराई जाकर सेवा पखवाडे अंतर्गत कार्यक्रम आयोजीत किए जायेगें। डॉ मनोज अग्रवाल ने स्वास्थ्य कैंप एवं रक्तदान शिविर जैसे आयोजन कराए जाने की बात कही। वही श्री सुनिल वाद्यो ने कहा कि पौधारोपण कराया जाकर पर्यावरण को बढावा देने जैसे कार्यक्रम कराए जायेगें। कार्यक्रम को किशोर शाह ,विपुल कानून ने भी संबोधित करते हुवे अपने विचार व्यक्त किए।
एक पेड़ मां के नाम:- अभियान के तहत 75 पौधे रोपे जायेगे तीन साल इन पौधों की देखरेख का जिम्मा टोली सदस्यों का रहेगा , पौधों के पेड़ बनाने की चिंता कर पर्यावरण संतुलन पर ध्यान दिया जाएगा। इस हेतु जिला प्रशासन और वन विभाग से अनुमति लेकर नमो वन का सपना साकार किया जाएगा।
17 सितंबर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 गांधी जयंती तक जिले में सेवा पखवाड़ा अंतर्गत उपरोक्त आयोजन की भूमिका बनाई गई है।
रक्तदान शिविर:-रक्त दान शिविर आयोजित किए जाएंगेण् प्रत्येक शिविर में 75 सदस्य रक्तदान जीवन दान की महत्ता को प्रतिपादित करेंगे।
किताबों का वितरण :- पीएम मोदी से जुड़ी चुनिंदा किताबें सदस्यों को वितरित की जाएंगी। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस अवसर पर पीएम मोदी पर बनी डॉक्युमेंट्री दिखाई जाएंगी।
स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहन:-वोकल फॅॉर लोकल अभियान के तहत स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के लिए जिला अध्यक्ष माने ने भाजपा सदस्यों टोलियों को प्रोत्साहित किया है।
हेल्थ कैंप:-विभिन्न जगहों पर हैल्थ कैंप लगाने के लिए वृहत स्तर पर योजना बनाकर विशेष परिस्थिति में मरीजों को बड़े अस्पतालों में भर्ती करवाकर उपचार लाभ दिलवाने के साथ दिव्यांगों की मदद के लिए उपकरण वितरित करने की योजना पर अमलीय जामा पहनाया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुवें भाजपा जिला सह मिडिया प्रभारी राकेश कुमार पुर्वे ने बताया कि इस कार्यक्रम में नेपानगर विधायक मंजू राजेंद्र दादू,महापौर माधुरी अतुल पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को,पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ,जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, राहुल यादव जाघव, सुभान सिंह भाई, वीरेंद्र तिवारी,समर्थ चिटनिस, कैलाश पारीक, ज्ञानेश्वर मोरे, गजेंद्र पाटील, मनोज टंडन, बलराज नवानी,जगदीश कपूर,मंडल अध्यक्ष अक्षय मोरे, चिंटू राठौर, अमोल भगत, आकाश रखेंगे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष दीपक महाजन,महेंद्र जोगी, निलेश महाजन,पार्षद जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि लोग उपस्थित थे। संचालन भाजपा जिला महामंत्री चिंतामन महाजन द्वारा आभार प्रशांत पाटिल ने माना।




टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें