सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक नाबालिग मां ने अपनी नवजात बेटी को जन्म देने के बाद उसे मारने की कोशिश की। उसे अस्पताल की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना ने झंकझोर कर रख दिया है।

 

बुरहानपुर जिला अस्पताल में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। एक नाबालिग मां ने अपनी नवजात बेटी को जन्म देने के बाद उसे मारने की कोशिश की। उसे अस्पताल की छत से नीचे फेंक दिया। इस घटना ने झंकझोर कर रख दिया है

  प्रदेश पत्रिका : बुरहानपुर के जिला अस्पताल में रविवार सुबह लगभग 9.30 बजे एक नाबालिग लड़की ने बच्ची को जन्म दिया। नवजात के जन्म के बाद बदनामी के डर से नाबालिग ने पहले बच्चे का गला दबाने की कोशिश की। इसके बाद नाबालिग ने उसे अस्पताल की पहली मंजिल के बाथरूम से नीचे फेंक दिया। नीचे कचरा और प्लास्टिक की बोतलें होने की वजह से नवजात की जान बच गई। इस मामले में पुलिस ने नाबालिग के पड़ोस में रहने वाले 19 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है।

बाल कल्याण समिति नाबालिग से मिली

इस घटना की जानकारी मिलने पर लालबाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाल कल्याण समिति की टीम ने सोमवार को जिला अस्पताल जाकर नाबालिग और नवजात की स्थिति देखी। समिति की अध्यक्ष विजया सिंह चौहान ने बताया कि बच्ची की स्थिति ठीक है और मां की मानसिक स्थिति का भी मूल्यांकन किया जा रहा है। परिजनों से संपर्क कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान महिला सेल डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर, बाल कल्याण समिति सदस्य संदीप शर्मा, मेघा भिड़े आदि मौजूद थे।

इस घटना की जानकारी बुरहानपुर के लालबाग थाना पुलिस को मिली। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पहले नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में मामले की जांच के लिए प्रकरण नेपानगर थाने भेजा गया। नेपानगर थाना पुलिस ने जांच के बाद नाबालिग के पड़ोस में रहने वाले 19 साल के युवक के खिलाफ रेप की धाराओं में केस दर्ज कर उसे हिरासत में लिया। पीड़िता की पहचान गुप्त रखने के लिए पुलिस आरोपी की नाम पता भी गुप्त रख रही है।

बाथरूम में दिया बच्ची को जन्म

जानकारी के अनुसार, नाबालिग पेट में दर्द की शिकायत होने पर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती हुई थी। भर्ती होने के बाद वह अस्पताल के बाथरूम में गई। करीब एक घंटे तक वह बाथरूम में बंद रही और तब ही उसने बच्ची को जन्म दिया। बाहर आने पर उसके पेट से ब्लीडिंग हो रही थी। इसी बीच नवजात मिलने की बात सामने आई। अस्पताल की टीम ने तुरंत नवजात और मां का उपचार शुरू किया।

मां और बेटी दोनों खतरे से बाहर

जिला अस्पताल के आरएमओ डॉ. भूपेंद्र गौर ने बताया कि नवजात बच्ची को पहले ऑक्सीजन पर रखा गया था, लेकिन अब वह पूरी तरह ठीक है और दूध पी रही है। गर्दन पर लगी चोट का उपचार चल रहा है। मां भी स्वस्थ हैं। बच्ची का जन्म 9 माह पूरे होने पर हुआ। बच्ची और मां आईसीयू में भर्ती हैं।

सूत्रों के अनुसार, नाबालिग की मां नहीं हैं और पिता तथा भाई रात में काम पर जाते हैं। वह अक्सर पड़ोस की सहेली के घर सोती थी। गर्भवती होने के बारे में परिवार को पता नहीं था।

पुलिस कर रही मामले में पूछताछ

अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर लालबाग पुलिस पहुंची और मामले को संज्ञान में लेकर जांच शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी अमित जादौन ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों और परिजनों से पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बच्ची की मां का पता लगाकर उससे पूछताछ की जाएगी। वहीं दूसरी ओर अस्पताल में जिसमने भी इस घटना के बारे में सुना वह हैरान है। बच्ची के मां की बर्रबरता के बारे में चारों तरफ चर्चा हो रही है। इस हृदयविदारक घटना ने सबको हिला कर रख दिया है।

यह हादसा दिल दहला देने वाला हादसा किसी मां ने अपने बच्चे ं के साथ ऐसा कभी भि करने की कोशिश नही  की होगी  ऐसा करने से मानवता को  सार्मासन करने वाली घटना घटित हुई है 

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...