सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत सब हेल्थ सेंटर रतागढ़ में निक्षय शिविर का आयोजन किया गया ....…

प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर सीएमएचओ डॉ राजेंद्र कुमार वर्मा के आदेश अनुसार जिला क्षय उन्मूलन केंद्र बुरहानपुर द्वारा लगातार जिले में लगातार निक्षय शिविर लगाए जा रहे हैं जिसका मुख्य लक्ष्य एक्स-रे और खाकर एवं सायटीबी की जांच द्वारा नए टीबी मरीजों की खोज करना है। शिविर में एक्स-रे टेक्निशियन पीटर मेडा ने एक्स-रे मशीन से 70 लोगों की जांच की गई, बलगम सैंपल और साय टीबी टेस्ट किए गए।

टीबी विभाग से राजू राठौड़ ने उपस्थित जनसमुदाय को टीबी के लक्षण एवं बचाव की जानकारी दी। टीबी का समस्त जांच एवं इलाज शासकीय स्वास्थ्य संस्थाएं पर निःशुल्क उपलब्ध है । टीबी से ग्रसित व्यक्ति को संतुलित पोषण आहार लेना जरूरी होता हैं और कुछ लोगों में उचित पोषण आहार की उपलब्धता की कमी पाई जाती है इसलिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने सामाजिक सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था,जनप्रतिनिधि, उच्च वर्ग, नौकरी पेशा वाले ,या दान देने के इच्छुक कोई भी व्यक्ति को निक्षय मित्र बन कर टीबी के मरीजों को गोद लेकर उन्हें पोषण सहायता फूड बास्केट के रूप में प्रदान करने का आव्हान किया है। 

शिविर में खकनार अस्पताल से एड्स परामर्शदाता हरलाल सिसोदिया ने उपस्थित लोगों को एचआईवी, एड्स, सिफीलिस के प्रमुख लक्षणों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई है l शिविर में 70 लोगों की एचआईवी, एड्स, सिफीलिस की जांच की गई हैl शिविर में उपस्थित लोगों को एचआईवी की जल्दी से जल्दी जांच करवाने की समझाइश दी गई l सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी रेणुका डावर ने उपस्थित लोगों की रूटीन की जांच की गई l ए.एन.एम ममता बागले ने साईं टीबी के टीके लगाए गए आशा सुपरवाइजर लक्ष्मी कुरेशी,आशा कार्यकर्ता राजकुमारी कुरेशी, रानी काली, मीरा चौधरी ने सहयोग प्रदान किया।

             आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...